सुहाना खान से खुशी कपूर तक, माता-पिता के बाद अब अपने बॉलीवुड सफर पर निकले यह स्टार किड्स‌

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 03:50 PM IST

Star Kids To Mark Their Bollywood Debut: दर्शक अब अपने फेवरेट सितारों के बच्चों को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। जल्द ही सुहाना खान और खुशी कपूर समेत कई स्टार किड्स बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।

सुहाना खान से खुशी कपूर तक, माता-पिता के बाद अब अपने बॉलीवुड सफर पर निकले यह स्टार किड्स‌
Photo Credit: Instagram

Star Kids To Mark Their Bollywood Debut: बीते कई वर्षों से बड़े पर्दे पर हम शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन और अन्य सितारों को देखते आ रहे हैं। लेकिन अब समय आ गया है कि सिल्वर स्क्रीन पर नए जनरेशन के टैलेंटेड एक्टर्स और एक्ट्रेसेज को देखा जाए। आने वाले कुछ समय में बड़े पर्दे पर अब नए और यंग एक्टर्स देखने को मिलेंगे। ऐसा इसीलिए क्योंकि अब कई स्टार किड्स अपने बॉलीवुड सफर पर निकल पड़े हैं और जल्द ही उनका डेब्यू होने वाला है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और ऋतिक रोशन की कजिन बहन पश्मीना रोशन समेत कई स्टार किड्स शामिल हैं। ग्रैंड तरीके से यह स्टार किड्स डेब्यू करने वाले हैं जिसकी तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है।

सुहाना खान

दर्शकों को लंबे समय से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के डेब्यू का इंतजार था। कई बार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का बॉलीवुड डेब्यू दर्शकों के लिए चर्चा का विषय भी बन गया है। सुहाना खान बॉलीवुड की जानी-मानी डायरेक्टर जोया अख्तर के अगले प्रोजेक्ट द आर्चीज में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग शुरू हो गई है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

खुशी कपूर

फिल्म निर्माता बोनी कपूर की सबसे छोटी बेटी खुशी कपूर ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख दिया है। दिवंगत बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर भी द आर्चीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। अपने डेब्यू से पहले ही खुशी कपूर सोशल मीडिया पर बहुत फेमस हैं।

पश्मीना रोशन ‌

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की कजिन बहन पश्मीना रोशन भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। शाहिद कुमार की फिल्म इश्क विश्क के सीक्वल इश्क विश्क रिबाउंड से पश्मीना डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि जल्द ही वह बड़े पर्दे पर आने वाली हैं।

अगस्त्य नंदा

जैसे ही जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही द आर्चीज के कास्ट का खुलासा हुआ था, वैसे ही यह भी पता चल गया था कि अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। अपने पोते के बॉलीवुड डेब्यू पर दादा अमिताभ बच्चन ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी थी।

जिब्रान खान

अर्जुन फिरोज खान के बेटे जिब्रान खान भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल करने की तैयारी में लगे हैं। जिब्रान खान को कभी खुशी कभी गम में शाहरुख खान और काजोल की बेटे क्रिश रायचंद के किरदार के लिए जाना जाता है। वह पश्मीना रोशन के साथ फिल्म इश्क विश्क रिबाउंड से डेब्यू करने वाले हैं।  

End of Article