विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के लिए इतनी कारों की बुकिंग! जयपुर में हुई गाड़ियों की कमी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 13, 2021, 07:57 AM IST

Vicky Kaushal and Katrina Kaif Wedding: परिवार के सदस्यों के अलावा, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री से अपने दोस्तों और सहयोगियों को शादी में जयपुर आमंत्रित कर रहे हैं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के लिए इतनी कारों की बुकिंग! जयपुर में हुई गाड़ियों की कमी?
Photo Credit: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में कैटरीना कैफ के साथ शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके दोस्तों और मैनेजर्स ने शहर में मेहमानों के लिए व्यवस्था शुरू कर दी है और थोक में किराए की कार बुक कर ली है। परिवार के सदस्यों के अलावा, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल फिल्म इंडस्ट्री से अपने दोस्तों और सहयोगियों को भी आमंत्रित करेंगे।

कैटरीना-विक्की की गेस्ट लिस्ट में वरुण धवन, रोहित शेट्टी, करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और नताशा दलाल शामिल हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कपल ने ठहरने और आराम करने को लेकर बुकिंग की है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट अनुसार, 'जयपुर में शादी की तारीखों के करीब शूटिंग कर रहे फिल्म और टीवी क्रू को किराए वाली गाड़ियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अधिकांश एसयूवी और हाई-एंड कारों को शादी के लिए पहले ही बुक कर लिया गया है। एयरपोर्ट से होटल तक पिक-अप और ड्रॉप की सुविधा व शादी के आसपास होने वाले अन्य कार्यक्रमों की सुविधा के लिए बुकिंग थोक में की जाती है।'

हालांकि विक्की और कैटरीना दोनों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। कुछ दिन पहले बॉलीवुडलाइफ से एक्सक्लूसिव बातचीत में कैटरीना कैफ ने इस खबर का खंडन किया था। अफवाहों के पीछे के कारण के बारे में बात करते हुए, कैटरीना ने पोर्टल से कहा, 'यह एक सवाल है जो मेरे पास पिछले 15 सालों से आ रहा है।' एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अंदरूनी सूत्र ने भी इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा, 'हां, ये सब बिल्कुल बकवास है। दोनों एक्टर्स की ऐसी कोई योजना नहीं है। कुछ लोगों के लिए हर कुछ महीने में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बारे में ऐसी कहानियां प्रसारित करना चलन बन गया है।'

इस बीच, रिपोर्ट्स का दावा है कि विक्की और कैटरीना ने दिवाली के दिन निर्देशक कबीर खान के मुंबई स्थित घर पर रोका समारोह किया था, जहां केवल परिवार के करीबी सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोका सेरेमनी में कैटरीना की मां सुजैन टर्क्यूएट, उनकी बहन इसाबेल कैफ और विक्की के माता-पिता शाम कौशल और वीना कौशल व भाई सनी कौशल मौजूद थे।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि विक्की और कैटरीना की शादी का सेलिब्रेशन 7 दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में आयोजित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कैटरीना और विक्की सब्यसाची के आउटफिट्स पहनेंगे।

End of Article