Kajal Aggarwal Blessed With A Baby Boy: अदाकारा काजल अग्रवाल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अपने शानदार अभिनय से टॉलीवुड के साथ उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना परचम लहराया है। बीते कुछ महीनों से काजल अग्रवाल अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही थीं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं। हाल ही में जो खबर सामने आई है उसके अनुसार काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू पेरेंट्स बन गए हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के बाद अब काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के घर किलकारी गूंज उठी है।
काजल अग्रवाल ने दिया बेटे को जन्म
ताजा मिल रही खबरों के अनुसार, काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। अदाकारा ने 19 अप्रैल 2022, मंगलवार यानी आज अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। काजल अग्रवाल के मां बनने की खुशी तब सामने आई जब ट्विटर पर काजल अग्रवाल के फैंस उन्हें बेटे को जन्म देने की बधाई दे रहे थे।

वर्ष 2020 में 30 अक्टूबर को काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान शादी रचाई थी। शादी में काजल और गौतम के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। काजल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। जैसे ही काजल अग्रवाल ने यह साझा किया था कि वह मां बनने वाली हैं वैसे ही लोग उन्हें बधाई देने लग गए थे। इसके साथ काजल अग्रवाल के मेटरनिटी फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे थे। लोगों को अदाकारा के यह फोटोशूट बहुत पसंद आए थे। फिलहाल लोग काजल अग्रवाल के बेटे की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। यह भी देखना दिलचस्प होगा कि क्या काजल अग्रवाल बाकी सेलिब्रिटीज की तरह अपने बेटे को भी लाइमलाइट से दूर रखेंगी या नहीं।

