क्रिसमस 2023 में बॉक्स ऑफिस पर होगी शाहरुख खान- अक्षय कुमार की टक्कर, जानिए डंकी की ये खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 05:45 PM IST

Shah rukh Khan and Rajkumar Hirani Movie Dunki: पठान के बाद शाहरुख खान ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ हाथ मिलाया है। शाहरुख खान फिल्म डंकी में नजर आएंगे। किंग खान ने सोशल मीडिया पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।

क्रिसमस 2023 में बॉक्स ऑफिस पर होगी शाहरुख खान- अक्षय कुमार की टक्कर, जानिए डंकी की ये खास बातें

Shah rukh Khan next movie Dunki. पठान के बाद शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। शाहरुख खान मुन्नाभाई एमबीबीएस, पीके और संजू के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी में काम करेंगे। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी है। डंकी फिल्म साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।  ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मिया, छोटे मिया से टकराएगी। 

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, 'राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉज निकले। आप शुरू करो मैं टाइम पर पहुंच जाऊंगा। दरअसल मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा। आपके साथ काम करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। आप सभी के लिए 22 दिसंबर 2023 को डंकी सिनेमाघरो में। वहीं, राजकुमार हिरानी ने ट्वीट कर लिखा, 'आखिर हमने एक साथ मूवी बनाने का निर्णय ले ही लिया। डंकी, अगले साल क्रिसमस में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। 22 दिसंबर 2023 को होगी रिलीज।'

लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू
डंकी में शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू लीड रोल में होंगी। फिल्म को राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लन ने मिलकर लिखा है। वहीं, राजकुमार हिरानी और गौरी खान मिलकर इसे प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है। फिल्म का पहला शेड्यूल पंजाब में शूट किया जाएगा। फिल्म एक सोशल कॉमेडी होगी। इसके अलावा शाहरुख ने ऐसा रोल कभी अपने करियर में नही किया होगा। बकौल शाहरुख खान, 'हमने इसी महीने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। राजू के लिए मैं गधा या बंदर कुछ भी बन सकता हूं।'

What Shah Rukh Khan and Taapsee Pannu have in common | Hindi Movie News -  Times of India

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म से होगी टक्कर 
शाहरुख खान की फिल्म डंकी की टक्कर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मिया, छोटे मिया से होगी। टाइगर श्रॉफ ने इससे पहले एक वीडियो शेयर कर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी। टाइगर ने लिखा, 'डबल एक्शन, डबल धमाल! तैयार बड़े अक्षय कुमार तो खिलाड़ियों की तरह दिखाए हीरोपंती? आप सभी के सामने सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म बड़े मिया छोटे मिया लाने के लिए बेहद उत्साहित हूं। फिल्म 2023 क्रिसमस के मौके पर पांच भाषाओं में रिलीज होगी।'

शेयर किया ऑफिशियल वीडियो
शाहरुख खान ने फिल्म के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्मों के पोस्टर देख रहे हैं। राज कहते हैं, 'क्या देख रहे हो शाहरुख। किंग खान जवाब देते हैं, 'संजू में रणबीर कपूर, पीके में आमिर, संजू बाबा जैसे मुन्नाभाई। वाह कमाल है सर। मेरे लिए कुछ ऐसा है।

राजकुमार हिरानी कहते हैं, 'एक स्क्रिप्ट है मेरे पास। शाहरुख कहते हैं, 'सच्ची! कॉमेडी है, इमोशन्स हैं, रोमांस है? डायरेक्टर कहते हैं अपने सिग्नेचर पोज को ही रहने दीजिएगा। शाहरुख फिल्म का टाइटल पूछते हैं तो राजकुमार हिरानी बताते हैं, 'डंकी।'

End of Article