Jayeshbhai Jordaar Trailer Review: सोशल मैसेज के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज है फिल्म, रणवीर सिंह दमदार छे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 12:25 PM IST

Ranveer Singh Starrer Jayeshbhai Jordaar Trailer Review: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। आधे घंटे में इस ट्रेलर को 58 हजार व्यूज मिल गए हैं।

Jayeshbhai Jordaar Trailer Review: सोशल मैसेज के साथ एंटरटेनमेंट का फुल डोज है फिल्म, रणवीर सिंह दमदार छे

Ranveer Singh Starrer Jayeshbhai Jordaar Trailer Review: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। आधे घंटे में इस ट्रेलर को 58 हजार व्यूज मिल गए हैं। 13 मई 2022 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यशराज के बैनर तले बली यह फिल्म लंबे समय तक कोरोना के चलते टलती रही।  

गुजरात की पृष्‍ठभम‍ि पर आधारित इस फिल्म से दिव्यांग ठक्कर डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में एक्टर बोमन ईरानी रणवीर स‍िंह के पिता के रोल में नजर आएंगे। रणवीर का गुजराती लुक काफी पसंद किया जा रहा है, वहीं उनका अंदाज को दिल जीतने वाला है। वाइब्रेंट ऑरेंज और ब्लैक कॉलर वाली टी-शर्ट में रणवीर परफेक्ट गुजराती लगे हैं। भाषा-बोली एक दम गुजराती है और उनका अंदाज देख कर दर्शक लोट-पोट होने वाले हैं। 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि पुरुष समाज में हर बात के लिए, महिलाओं को ही दोषी करार दिया जाता है। जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर न सिर्फ मजेदार है, बल्कि इस कहानी में एक खास सोशल मेसेज भी छुपा हुआ नजर आ रहा है। यह फिल्म एक गंभीर गुद्दे को उठाती है। निर्देशक ने सटायर तरीके से अपनी बात रखा है और रणवीर ने उस किरदार को बखूबी निभाया है। ट्रेलर देखकर इतना तो तय हो गया है कि फिल्म रोचक होगी और खूब हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करेगी।

फिल्म में जयेशभाई यानी रणवीर सिंह एक बेटी के पिता है और जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। सब चाहते हैं कि उन्हें बेटा हो, इसके लिए लिंग परीक्षण तक करवाया जाता है। सटायर के बहाने फिल्म की कहानी समाज में लड़का और लड़की के बीच हो रहे भेदभाव को दिखाता है। ट्रेलर देखने के बाद रणवीर सिंह के फैंस पूछने वाले हैं कि जयेशभाई को लड़की होगा या लड़का। अब आगे क्या होगा, उसके लिए फिल्म देखनी होगी। ट्रेलर देखकर इतना कहा जा सकता है कि जोरदार कहानी छे और अभिनेता रणवीर सिंह दमदार छे। 

End of Article