मलाइका- अर्जुन के बाद पति राज कुंद्रा संग पेरिस पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, बिता रही हैं रोमांटिक वेकेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2022, 02:47 PM IST

शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने पति राज कुंद्रा और दोनों बच्चों के साथ पेरिस में वेकेशंस पर हैं। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें व वीडियो सामने आए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

मलाइका- अर्जुन के बाद पति राज कुंद्रा संग पेरिस पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, बिता रही हैं रोमांटिक वेकेशन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रोमांटिक हॉलीडे के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों पेरिस में अपने पति राज कुंद्रा के साथ वेकेशन मना रही हैं। दोनों की कई तस्वीरों और वीडियो सामने आ चुकी हैं। शिल्पा की हाल ही में तस्वीर सामने आई थी जिसमें वो आइफिल टावर के पास नजर आ रही हैं। दोनों अपने बच्चों के साथ इस वेकेशन पर गए हैं। दोनों के लिए पेरिस काफी खास जगह है क्योंकि यहां आइफिल टावर में ही राज कुंद्रा ने शिल्पा को प्रपोज किया था। आप भी देखें इस स्टार कपल के वेकेशन की एक झलक।

End of Article