Sherlyn Chopra ने बॉलीवुड में ड्रग्‍स पार्ट‍ियों को लेकर क‍िया खुलासा, बड़े स‍ितारों पर साधा न‍िशाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2020, 01:17 PM IST

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने अपने एक इंटरव्‍यू में बॉलीवुड के ड्रग कल्‍चर को न‍िशाने पर ल‍िया है। साथ ही उन्‍होंने दावा क‍िया एक पार्टी में उन्‍होंने सुपरस्‍टार्स की पत्‍न‍ियों को कोकीन लेते देखा है।

Sherlyn Chopra ने बॉलीवुड में ड्रग्‍स पार्ट‍ियों को लेकर क‍िया खुलासा, बड़े स‍ितारों पर साधा न‍िशाना
Photo Credit: Instagram

ड्रग्‍स का जाल बॉलीवुड में कैसे फैला है और कई बड़े स‍ितारों के नाम इस कंट्रोवर्सी में आने से लोग हैरान हैं। ऐसे में इंडस्‍ट्री से जुड़े कई लोग अपने एक्‍सपीर‍ियंस शेयर कर रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा है क‍ि इंडस्‍ट्री में भी ड्रग्‍स का चलन है और एक पार्टी में वह खुद कई सुपरस्‍टार्स की पत्‍न‍ियों को कोकीन लेते हुए देख चुकी हैं। 

शर्लिन चोपड़ा ने एबीपी न्‍यूज को द‍िए अपने इंटरव्‍यू में कहा क‍ि वह आईपीएल की एक पार्टी में शामिल हुई थीं जो KKR की जीत पर दी गई थी। शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंटरव्‍यू में कहा क‍ि मैं कोलकाता गई थी केकेआर का मैच देखने के लिए। मैच के बाद आफ्टर मैच पार्टी में भी गई। वहां मैंने देखा कि क्रिकेटर्स, बॉलीवुड सेलेब्स सब दम मारो दम कर रहे थे। जब फ्रेश होने के लिए मैं वॉशरूम में गई तो वहां जो चल रहा था वो देखकर मैं हैरान हो गई। वो सब कुछ पाउडर जैसा ले रहे थे। 

शर्लिन चोपड़ा ने बॉलीवुड स‍ितारों पर निशाना साधते हुए कहा क‍ि हम उनके बैग की कीमत, उनके शूज की कीमत आद‍ि के बारे में तो पढ़ते हैं लेक‍िन अब वक्‍त है क‍ि हम लोगों को पता करना चाहिए कि ये लोग कौन सा माल लेते हैं। जिन लोगों को हम देवी देवता मानते आ रहे हैं, अब उनकी असलियत सामने आ गई है। ये लोग माल कहां और कब-कब लेते हैं, अब ये लोग एनसीबी के पास जाकर बताएंगे। 

हालांक‍ि अपने इस इंटरव्‍यू में शर्लिन चोपड़ा ने क‍िसी भी स्‍टार या क्रिकेटर का नाम नहीं ल‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि एनसीबी के बुलाने पर वह सबका नाम बता देंगी क्‍योंक‍ि उनको सभी के चेहरे याद हैं। 

शर्लिन चोपड़ा ने क्वान कंपनी पर भी कहा 
शर्लिन चोपड़ा ने क्‍वान कंपनी के माल‍िक के बारे में बताया क‍ि वह बेहद गंदा इंसान है। उससे म‍िलने के ल‍िए मैं अच्‍छे से तैयार होकर गई थी लेक‍िन वह मुझे ऊपर से नीचे तक बुरी तरह घूर रहा था। शर्लिन चोपड़ा ने बताया क‍ि क्‍वान के माल‍िक ने उनसे यह तक पूछ ल‍िया क‍ि उनके ब्रेस्‍ट असली हैं या फ‍िर उन्‍होंने इम्‍प्‍लांट करवाया है। 

End of Article