Pathaan Poster: इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', रिलीज डेट के सामने सामना आया धांसू पोस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 12:44 PM IST

Pathaan: अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट के साथ एक नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Pathaan Poster: इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की 'पठान', रिलीज डेट के सामने सामना आया धांसू पोस्टर

Shah rukh khan starrer Pathaan poster: मेगास्टार शाहरुख खान ने आज इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 30 साल पूरे कर लिए। उनकी पहली फिल्म दीवाना 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान ने अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। शाहरुख ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट के साथ एक नया मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहरुख खान द्वारा जारी किए गए मोशन पोस्टर में शाहरुख का पूरा लुक सामने आ गया है।

यशराज फिल्म्स ने मोशन पोस्टर के जरिए फिल्म पठान से शाहरुख के बेहद इंटेंस लुक को रिलीज करके इस स्पेशल मोमेंट और सिनेमा में उनकी अविश्वसनीय जर्नी को सेलिब्रेट किया है। इस पोस्टर के साथ सुपरस्टार शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान की रिलीज डेट सामने आ गई है। फैंस को कब से इस पल का इंतजार था। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले यानी 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। हिंदी के साथ साथ इसे तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज करने की तैयारी है। 

ऐसा है मोशन पोस्टर 

आज जो मोशन पोस्टर जारी हुआ है, उसमें शाहरुख गन-फ्लेक्सिंग डेंजरस लुक में नज़र आ रहे हैं जो एक खतरनाक मिशन के लिए तैयार है। इंटरनेट पर आते ही उनके इस लुक ने तहलका मचा दिया है। पठान के रूप में शाहरुख का लुक काफी प्रभावशाली नजर आ रहा है। 

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्‍टर शाहरुख खान लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं और अब फैंस का ये इंतजार खत्‍म होने जा रहा है। आखिरी बार शाहरुख खान निर्देशक आनंद एल राय की फ‍िल्‍म जीरो में नजर आए थे, जोकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसलिए शाहरुख ने वापसी के लिए जबरदस्त प्लान बनाया। 

End of Article