2022 में Deepika Padukone पर दांव लगे बॉलीवुड के एक हजार करोड़, पठान, टाइगर समेत इन फिल्मों में कर रही हैं काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2022, 06:02 AM IST

Deepika Padukone upcoming mega budget films: दीपिका पादुकोण आज अपना बर्थडे मना रही हैं। दीपिका पादुकोण कई बड़ी बजट फिल्मों में नजर आने वाली हैं। जानिए किन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण....

2022 में Deepika Padukone पर दांव लगे बॉलीवुड के एक हजार करोड़, पठान, टाइगर समेत इन फिल्मों में कर रही हैं काम

Deepika Padukone Big Budget Films: दीपिका पादुकोण पांच जनवरी को अपना बर्थडे मना रही हैं। दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह सफलता के कई कीर्तिमान रच चुकी हैं। दीपिका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। यहीं नहीं वह कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। 

दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आई थीं। फिल्म ने 93 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं। दीपिका पादुकोण इस साल शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में नजर आएंगी। पठान फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए है।

Deepika Padukone - Wikipedia

ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में करेंगी काम 
दीपिका पादुकोण इसके अलावा फिल्म फाइटर (Deepika Padukone Film Fighter) में नजर आने वाली हैं। फाइटर में पहली बार उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ बनने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइटर फिल्म बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपए होगा। फाइटर में ऋतिक रोशन एक एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण के किदार का खुलासा नहीं हुआ है। 

Hrithik Roshan and Deepika Padukone to pair up onscreen?

प्रभास के साथ आएंगी नजर
दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ नाग अश्विन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम रोल में हैं। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। ये भी एक मेगा बजट फिल्म  होने वाली है। 

Deepika Padukone and Prabhas to come together for a film? Read details |  Hindi Movie News - Times of India

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में भी वापसी करने जा रही हैं। दीपिका हॉलीवुड की एक रोमांटिक कॉमेडी में काम करने जा रही है। फिल्म का बजट लगभग 75 मिलियन डॉलर यानी 550 करोड़ से अधिक है।
 

End of Article