Jawan First Poster: शाहरुख खान की फिल्म जवान का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, मुंह पर पट्टी बांधे दिखे किंग खान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 10:21 PM IST

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का फर्स्ट पोस्टर सामने आ गया है, जिसे खुद किंग खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस पोस्टर में शाहरुख चेहरे और हाथ पर पट्टी बांधे नजर आ रहे हैं।

Jawan First Poster: शाहरुख खान की फिल्म जवान का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, मुंह पर पट्टी बांधे दिखे किंग खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का टीजर कल (03 जून) सामने आया था। इसके एक दिन बाद यानी आज (04 जून) शाहरुख ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है। शाहरुख ने जो पोस्टर शेयर किया उसमें वो घायल हैं और उनके चेहरे पर कपड़ा लपेटे हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में उनके हाथों, चेहरे और आंख पर कपड़ा बंधा हुआ है। इस फोटो में उनके एक्सप्रेशंस बेहतरीन हैं। 

पोस्टर के साथ लिखा ये पोस्ट

पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने कैप्शन में लिखा, 'यह रेड चिलीज का स्पेशल प्रोजेक्ट है जिसे कुछ कारणों से काफी इंतजार देखना पड़ा। हम कुछ जरूरी काम के चलते इस फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाए थे, लेकिन कुछ बहुत अच्छे लोगों ने काम करके इसे बनाया है। मैं गौरव वरमा का शुक्रिया अदा करता हूं और को-प्रोड्यूसर एटली का भी, उनके जवानों का, जिन्होंने इस सपने को सच कर दिखाया है। अब यह प्रोजेक्ट आगे बढ़ने के लिए तैयार है।'

कब रिलीज होगी फिल्म

मालूम हो कि शाहरुख की ये फिल्म अगले साल यानी साल 2023 में 2 जून को रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म हिंदी भाषा के साथ साथ साथ तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होगी। इसके अलावा शाहरुख खान फिल्म पठान में भी नजर आएंगे।  

साल 2018 में रिलीज हुई थी फिल्म

आखिरी बार शाहरुख खान निर्देशक आनंद एल राय की फ‍िल्‍म जीरो में नजर आए थे, जोकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा नजर आई थीं। अब शाहरुख धमाकेदार कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। 

End of Article