Shah Rukh Khan Jawan: शाहरुख खान की नई फिल्म जवान का फर्स्ट लुक रिलीज, देखें वीडियो टीजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 02:25 PM IST

Shah Rukh Khan first look from new film Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की नई फिल्म जवान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मेकर्स ने वीडियो टीजर में शाहरुख खान के लुक की झलक दिखाई है।

Shah Rukh Khan Jawan: शाहरुख खान की नई फिल्म जवान का फर्स्ट लुक रिलीज, देखें वीडियो टीजर

Shah Rukh Khan first look from new film Jawan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों चर्चा में हैं। एक तरफ उनकी फिल्म पठान पर तेजी से काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म जवान की घोषणा हाल ही में हुई है। अब उनकी नई फिल्म जवान का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। मेकर्स ने वीडियो टीजर में शाहरुख खान के लुक की झलक दिखाई है। रेड चिलीज के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म काफी उत्सुकता जगाने वाली है, वहीं शाहरुख खान का लुक भी काफी रोमांचित करने वाला है। 

चेहरे पर पट्टी बांधे, बंदूकों से खेलते शाहरुख खान का लुक मन में कई सारे सवाल पैदा करता है। फैंस जानना चाहते हैं कि इसकी कहानी क्या होगी। टीजर काफी प्रभावशाली है और उम्मीद कर सकते हैं कि यह फिल्म बॉलीवुड को नए लेवल पर ले जाएगी। मेकर्स ने टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट घोषित कर दी है। 

शाहरुख खान की ये एक्शन से भरी फिल्म साल 2023 में 2 जून के दिन पर्दे पर आने वाली है। हिंदी भाषा के साथ साथ यह तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। हिंदी के साथ साथ दक्षिण भारत में मौजूद शाहरुख के चाहने वालों के लिए इससे सुखद खबर नहीं हो सकती है। 

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले एक्‍टर शाहरुख खान लंबे समय से पर्दे पर नजर नहीं आ रहे हैं और अब फैंस का ये इंतजार खत्‍म होने जा रहा है। शाहरुख खान अपने प्रोजेक्‍ट्स को पूरा करने में लग गए हैं। वह जल्‍द ही फ‍िल्‍म पठान की शूटिंग खत्‍म कर दूसरे प्रोजेक्‍ट्स में जुटने वाले हैं। 

आखिरी बार शाहरुख खान निर्देशक आनंद एल राय की फ‍िल्‍म जीरो में नजर आए थे, जोकि बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा नजर आई थीं। अब शाहरुख धमाकेदार कमबैक की तैयारी कर रहे हैं। 

End of Article