करण जौहर के बर्थडे पार्टी में हुई थी शाहरुख खान की सीक्रेट एंट्री, डांस फ्लोर पर किंग खान ने लगा दिया था आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 07:58 PM IST

Shah Rukh Khan At Karan Johar Birthday Bash: अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर करण जौहर ने एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी थी। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान ने बर्थडे पार्टी के दौरान सीक्रेट एंट्री की थी।

करण जौहर के बर्थडे पार्टी में हुई थी शाहरुख खान की सीक्रेट एंट्री, डांस फ्लोर पर किंग खान ने लगा दिया था आग
Photo Credit: Instagram

Shah Rukh Khan At Karan Johar Birthday Bash: बॉलीवुड इंडस्ट्री में करण जौहर को बतौर डायरेक्टर, एक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर, टीवी प्रेजेंटर और कॉस्टयूम डिजाइनर जाने जाते हैं। लेकिन बीते कुछ सालों में उनकी पहचान एक बेहतरीन पार्टी होस्ट के तौर पर भी बन गई है। बीते बुधवार को यानी कल करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। करण जौहर के बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। इन सभी सेलिब्रिटीज ने बर्थडे पार्टी के दौरान पपाराजी के लिए ढेर सारे पोज दिए। लेकिन इस बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे जिन्होंने सभी की आंखें अपनी और आकर्षित कर ली। ऐसे में लोग बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान को देखने का भी इंतजार कर रहे थे। लेकिन किंग खान नजर नहीं आए।

यह कहा जा रहा है कि करण जौहर की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख खान ने सीक्रेट एंट्री की थी। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह डांस फ्लोर पर जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पार्टी के दौरान शाहरुख खान ने अपने बेटे आर्यन खान के साथ ट्विन किया था। यह दोनों ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए थे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा रहा है कि शाहरुख खान करण जौहर और बाकी गेस्ट के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।

शाहरुख खान को इस वीडियो में कोई मिल गया गाने पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। खबरों के अनुसार, मीडिया के कैमरों से बचने के लिए शाहरुख खान ने करण जौहर के बर्थडे पार्टी में दूसरे गेट से एंट्री ली थी। इस वीडियो में शाहरुख खान के साथ नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नजर आ रहे हैं। नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी के ऊपर भी लोगों की नजरें टिक गईं, क्योंकि यह कहा जा रहा है कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

End of Article