Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म पर लगा फैट- शेमिंग का आरोप, उड़ाया गया बच्चे के मोटापे का मजाक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 05:16 PM IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हॉरर- कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 पर फैट शेमिंग का आरोप लगा है। फिल्म में बच्चे के मोटापे का मजाक उड़ाए जाने पर कई दर्शकों ने आपत्ति जताई है।

Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन की फिल्म पर लगा फैट- शेमिंग का आरोप, उड़ाया गया बच्चे के मोटापे का मजाक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की हॉरर- कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 हाल ही में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है और वो बॉक्सऑफिस पर अपना जादू चला रही है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन इन सबके बीच फिल्म की मुसीबत बढ़ती दिख रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि यह फैट- शेमिंग पर आधारित है। फिल्म में एक बच्चे को उसके मोटापे की वजह से उसपर बार- बार फैट शेमिंग कमेंट किए जाने को लेकर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई। जानें क्या है पूरा मामला। 

End of Article