बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म इस साल सितंबर महीने में रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है और इससे उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
शाहरुख खान का ये अवतार आया नजर
फिल्म ब्रह्मास्त्र से शाहरुख की तस्वीरें लीक हो गई हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनकी ये फोटो देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो खून से लथपथ आग के बीच में अपने खास अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वो वानर अस्त्र के रोल में नजर आएंगे। शाहरुख का ये खास अंदाज देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।
ट्रेलर में नजर आई थी झलक
मालूम हो कि कुछ समय पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसमें शाहरुख की झलक देखने को मिली थी। इसे देखकर फैंस को यकीन हो गया था कि फिल्म में शाहरुख की झलक देखने को मिली है, तब से अब तक फैंस उनकी झलक देखने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि उस समय तक फिल्म में उनके होने की पुष्टि नहीं की गई थी। अब आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म
ब्रह्मास्त्र का पहला भाग इस साल 09 सितंबर को रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम रोल में दिखेंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लव, रोमांस, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है। इस फिल्म में दर्शकों को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के किरदारों के बीच होने वाली लव केमिस्ट्री के साथ ब्रह्मास्त्र को लेकर युद्ध भी देखने को मिलेगा।

