मुंबई. शाहरुख खान का बंगला मन्नत हर किसी का एक ड्रीम हाउस है। मन्नत नहीं, लेकिन फैंस अब शाहरुख खान के दिल्ली स्थित बंगले में एक रात बिता सकते हैं। ये बंगला खुद गौरी खान ने डिजाइन किया है।
गौरी खान ने वैलेंटाइंस डे 2021 पर फैन्स को यह मौका दिया है। इसमें कोई भी दो रातें शाहरुख के दिल्ली वाले बंगेल में बिता सकता है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है।
शाहरुख खान ने लिखा, 'दिल्ली में हमारे पहले के दिनों की ढेर सारी यादें जुड़ी हैं। यह शहर हमारे दिलों में एक खास जगह रखता है। गौरी खान ने हमारे दिल्ली वाले घर को दोबारा डिजाइन किया है।

गौरी खान ने शेयर किया वीडियो
शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'इस घर को पुरानी यादों और ढेर सारे प्यार से भर दिया है। यहां आपको एक मौका मिलता है हमारे घर में airbnb के साथ मेहमान बनकर रहने का।'
गौरी खान ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में गौरी खान डाइनिंग रूम से लेकर लिविंग रूम तक दिखाती हुई नजर आ रही हैं। घर में शाहरुख खान की पिछले 30 सालों की पूरी कहानी दिखाई है।


ऐसे मिलेगा मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के फैंस को 30 नवंबर तक यह बताना है कि उनके लिए 'ओपन आर्म वेलकम (दिल खोलकर स्वागत किया जाना)' के क्या मायने हैं।
इस सवाल का सबसे ज्यादा क्रिएटिव जवाब देने वाले को साउथ दिल्ली के इस आलीशान घर में 13 और 14 फरवरी को रुकने का मौका मिलेगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं।
![[Photos] शाहरुख खान के इस बंगले में आप भी मना सकते हैं वैलेंटाइन्स डे, देना होगा इस सवाल का जवाब](https://i.timesnowhindi.com/stories/Shah-rukh-Khan-Bunglow_0.jpg)
