मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, कैमरा को देखते ही हाथों से छुपाने लगीं चेहरा 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 11:07 PM IST

Suhana Khan Spotted With Mistry Man: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले कुछ समय से सुर्खियों में अपनी जगह बटोर रही हैं। हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया जिसकी वजह से लोगों की नजरें उन पर टिक गई हैं।

मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, कैमरा को देखते ही हाथों से छुपाने लगीं चेहरा 
Photo Credit: Instagram

Suhana Khan Get Papped With A Mistery Man: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सेलिब्रिटी लोगों के सामने खुलकर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हैं वहीं कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज भी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को अपने तक ही सीमित रखने की कोशिश करते हैं। जब भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई बात सामने आती है या फिर उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ देखा जाता है जिसकी उम्मीद ना की जाए तब हर किसी की नजरें उस पर टिक जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ हुआ था जब उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ कार में देखा गया था। जब पलक तिवारी को इब्राहिम अली खान के साथ देखा गया था तब वह अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रही थीं। हाल ही में ठीक ऐसा ही शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ हुआ है। 

पिछली शाम को शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को उनके मुंबई वाले घर मन्नत के बाहर कार में स्पाॅट किया गया था। लेकिन सुहाना खान कार में अकेली नहीं थीं। वह एक मिस्ट्री मैन के साथ बैठी हुई थीं जिसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। जब इन दोनों ने शटरबग्स को देखा तब यह दोनों हाथों की मदद से अपना चेहरा छुपाने लगे। इस दौरान सुहाना खान को ओलिव ग्रीन चेक स्कर्ट में देखा गया। इसके साथ उन्होंने अपने बालों से बनाया बन हुआ था। वहीं, मिस्ट्री मैन को ग्रे नाइक स्वेटशर्ट में देखा गया। 

जैसे ही सोशल मीडिया पर सुहाना खान की यह तस्वीरें वायरल हुईं वैसे ही लोग तरह-तरह की बातें सोचने लगे। लोग इस सोच में पड़ गए कि आखिर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान किसके साथ बैठी हैं और यह मिस्ट्री मैन कौन है। एक यूजर ने तो इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या शाहरुख खान की बेटी किसी को डेट कर रही हैं। तो वहीं दूसरा यूजर इस सोच में पड़ गया कि आखिर शटरबग्स को देखकर सुहाना खान अपना चेहरा क्यों छुपा रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि सुहाना खान को अपना चेहरा छुपाने की जरूरत नहीं है। सुहाना खान जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वह जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ओटीटी प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। 

End of Article