कानूनी रूप से अब पति-पत्नी बने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, कपल ने रजिस्टर करवाई अपनी शादी 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 08:05 PM IST

Katrina Kaif-Vicky Kaushal Registered Their Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी अब जाकर रजिस्टर हुई है। सात फेरे लेने के 3 महीने बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी रजिस्टर की है।

कानूनी रूप से अब पति-पत्नी बने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, कपल ने रजिस्टर करवाई अपनी शादी 

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Registered Their Marriage: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी वर्ष 2021 में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बहुचर्चित शादियों में से एक थी। हर एक की निगाहें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई थीं। जब इन दोनों सेलिब्रिटीज ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं तब नए दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए लोगों में एक अलग ही उत्साह देखा जा रहा था। अब यह खबर आ रही है कि शादी के 3 महीने बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी को रजिस्टर करवा लिया है (Katrina Kaif And Vicky Kaushal Registered Their Marriage)। फिलहाल कैटरीना और विक्की सुखी वैवाहिक जीवन में व्यस्त हैं। 

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल में पिछले हफ्ते 19 मार्च यानी शुक्रवार के दिन कोर्ट में जाकर मैरिज रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी (Katrina Kaif And Vicky Kaushal Register Marriage)। परिजनों की मौजूदगी में इन दोनों की शादी रजिस्टर हुई थी। कहा जा रहा है कि शादी रजिस्टर करवाने के दौरान दोनों के परिवार वाले मौजूद थे। इन सभी ने इस मौके को शानदार होटल में जाकर सेलिब्रेट भी किया था। इस सेलिब्रेशन के दौरान कैटरीना कैफ की मां सुजैन और विक्की कौशल के भाई सनी, पिता श्याम कौशल और मां वीणा कौशल मौजूद थे। 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी (Katrina Kaif And Vicky Kaushal Wedding) से पहले यह कहा जा रहा था कि यह दोनों सितारे विक्की कौशल के घर में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान अपनी शादी रजिस्टर करवाएंगे, लेकिन ताजा मिल रही खबरों के अनुसार ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के बाद एक साथ अपनी पहली होली मनाई थी। इस दौरान कैटरीना कैफ की सास अपनी बहू को खूब दुलार करती हुई नजर आ रही थीं। इसके साथ कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता के ग्रैंड बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान भी देखा गया था। इस सेलिब्रेशन के दौरान इस कपल ने पहली बार रेड कारपेट एंट्री की थी।

End of Article