Bachchan Pandey Box Office: पांचवे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की बच्चन पांडे, इस दिन भी डूबी कमाई 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2022, 07:01 PM IST

Bachchan Pandey Box Office Collection Day 5: दर्शकों को अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म बच्चन पांडे से बहुत उम्मीद थी। लेकिन दिन पर दिन इस फिल्म की कमाई कम होती जा रही है।

Bachchan Pandey Box Office: पांचवे दिन औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की बच्चन पांडे, इस दिन भी डूबी कमाई 
Photo Credit: Instagram

Bachchan Pandey Box Office Collection Day 5, Know Here: अक्षय कुमार, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म बच्चन पांडे को दर्शकों का मिलाजुला रिस्पांस मिल रहा है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है। पिछले हफ्ते शुक्रवार के दिन रिलीज हुई इस फिल्म को तगड़ा झटका सोमवार के दिन लगा था जब कमाई में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन इस फिल्म के लिए बुरा दौर वहीं खत्म नहीं हुआ, सोमवार के बाद मंगलवार को भी बड़ी गिरावट देखी गई थी। उम्मीद की जा रही थी कि अक्षय कुमार की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी लेकिन ऐसा कुछ होते हुए नहीं दिख रहा है। रिलीज होने के पांचवें दिन भी इस फिल्म की कमाई बढ़ने की जगह घटती हुई नजर आई। 

पांचवे दिन इतनी रही कमाई

पहले सोमवार को फिल्म बच्चन पांडे ने तकरीबन 4 करोड़ की कमाई की थी। लेकिन पहले मंगलवार को इस‌ फिल्म की हालत और बुरी हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि पांचवें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने सिर्फ 3.50 करोड़ रुपए ही कमाए। उम्मीद की जा रही थी कि बीतते दिन के साथ इस फिल्म की कमाई में इजाफा दर्ज किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार से शनिवार तक इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, रविवार के दिन आंकड़ों में कुछ खास इजाफा नहीं देखा गया था। लेकिन सोमवार को इस फिल्म की कमाई में जोरदार गिरावट देखी गई। 

दूसरी ओर मंगलवार के दिन भी इस फिल्म की हालत खस्ता रही। कहा जा रहा है कि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की वजह से बच्चन पांडे की कमाई प्रभावित हुई है। यह कयास लगाए जा रहे थे कि पहले हफ्ते में बच्चन पांडे फिल्म अच्छी खासी कमाई कर सकेगी लेकिन द कश्मीर फाइल्स की वजह से ऐसा नहीं हुआ। लेकिन दूसरे हफ्ते भी इस फिल्म पर ग्रहण लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही आलिया भट्ट की फिल्म आरआरआर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट की फिल्म की वजह से भी बच्चन पांडे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रभाव पड़ सकता है।

End of Article