बिजनेस

PPF में हर महीने ₹12,500 निवेश कर जमा करें ₹41 लाख, जानिए पूरा हिसाब

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), केंद्र सरकार द्वारा समर्थित एक इन्वेस्टमेंट स्कीम है। यह छोटी बचत योजना लंबे समय में अच्छा रिटर्न देती है।

Image

PPF में हर महीने निवेश

शेयर बाजार से परेशान हैं। SIP कर रहे हैं और रिटर्न के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है तो आपके लिए PPF एक बेस्ट विकल्प बन सकता है। आप सिप की तरह पीपीएफ में मंथली निवेश कर गारंटीड रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप मंथली ₹12,500 निवेश कर 41 लाख रुपये का बड़ा फंड जमा कर सकते हैं। आइए आपको पूरा कैलकुलेशन समझाते हैं।

अभी PPF पर ब्याज दर 7.1%

अभी PPF पर ब्याज दर 7.1% है। PPF अकाउंट की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है, लेकिन इसे 5-5 साल के ब्लॉक में अनिश्चित काल तक बढ़ाया जा सकता है। इस वजह से यह रिटायरमेंट के लिए फंड बनाने का एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में हर महीने ₹12,500 का निवेश करते हैं, तो निवेश की अवधि के दौरान आप लगभग ₹41 लाख का बड़ा फंड जमा कर सकते हैं।

PPF कैलकुलेटर से समझते हैं कैसे?

  • हर महीने निवेश: ₹12,500
  • यानी हर साल निवेश: ₹1,50,000
  • निवेश की अवधि: 15 साल
  • ब्याज दर: 7.1%
  • कुल निवेश: ₹22,50,000
  • कुल ब्याज: ₹18,18,209
  • मैच्योरिटी राशि: ₹40,68,209

यानी ₹1.50 लाख सालाना निवेश करके 15 साल में कुल ₹22.50 लाख जमा होंगे और 7.1% ब्याज दर पर मैच्योरिटी पर करीब ₹40.68 लाख मिलेंगे।

बता दें कि पीपीएफ में एक निवेशक एक फाइनेंशियल ईयर में कम से कम ₹500 और ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख जमा कर सकता है। पैसे महीने में सिर्फ एक बार जमा किए जा सकते हैं।

PPF में निवेश के फायदे

PPF को सरकार का समर्थन प्राप्त है, जिससे यह निवेश का एक सुरक्षित विकल्प बन जाता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) स्कीम टैक्स देने वालों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता का एक अहम कारण यह है कि PPF 'एग्जम्प्ट-एग्जम्प्ट-एग्जम्प्ट' (EEE) टैक्स स्टेटस के दायरे में आता है। PPF, EEE टैक्स व्यवस्था के तहत आता है। IT एक्ट की धारा 80C के तहत, एक फाइनेंशियल ईयर में PPF में जमा की गई राशि पर ₹1.5 लाख तक टैक्स में छूट मिलती है। इसके अलावा, निवेश से मिलने वाला ब्याज और PPF की मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम भी टैक्स-फ्री होती है। मैच्योरिटी के समय, पूरी रकम (जिसमें कमाया गया ब्याज भी शामिल है) टैक्स-फ्री होती है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article