Shaakuntalalam Motion Poster : रानी शकुंतला के रोल में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 01:00 PM IST

Shaakuntalalam Motion Poster Released : साउथ सुपरस्टार इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की फिल्म शकुंतलम का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में सामंथा और देव के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री नजर आ रही हैं।

Shaakuntalalam Motion Poster : रानी शकुंतला के रोल में नजर आएंगी सामंथा रुथ प्रभु, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
Photo Credit: Instagram

Shaakuntalalam Motion Poster Released : सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म शकुंतलम का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है। सामंथा के साथ इस फिल्म में देव मोहन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन गुणाशेखर ने किया है और इसे प्रोड्यूस उनकी बेटी निलीमा गुणा ने किया है। सामंथा की ये फिल्म रोमांटिक मूवी है। फिल्म का पोस्टर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 

पोस्टर में सामंथा और देव की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस रानी शकुंतला के किरदार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, देव राजा दुष्यंत के रोल में दिखाई देंगे। शकुंतलम में दुष्यंत और शंकुतला की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलायलम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। शकुंतलम 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शकुंतलम का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

फिल्म में राजा दुष्यंत और रानी शकुंतला की कहानी को दिखाया गया है। शकुंतला मेनका और ऋषि विश्वामित्र की बेटी होती हैं जो जंगलों में अपने गुरु के साथ रहती हैं। पहली बार वो राजा दुष्यंत से जंगल में मिलती हैं और दोनों को प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं। दोनों का बेटा भारत होने वाला होता है, उसी दौरान दुष्यंत जंगल से चला जाता है। श्रॉप की वजह से दुष्यंत शंकुतला को भूल जाता है। क्या वो दोबारा शकुंतला से मिलेगा।

इन फिल्मों में नजर आएंगी सामंथा

फैंस सामंथा की वापसी को लेकर बेहद खुश है। एक्ट्रेस की हील ही में फिल्म यशोदा का ट्रेलर रिलीज हुआ था। अब उनकी फिल्म शकुंतलम का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। शकुंतलम की शूटिंग पिछले साल अगस्त में हो गई थी। इस फिल्म से अल्लू अर्जुन की बेटी टॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर रही हैं।

End of Article