फिल्म की शूटिंग के लिए लेह लद्दाख पहुंचे सलमान खान ने शेयर किया न्यू लुक, लंबे बालों में भाईजान को देख फैंस हुए दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 04:20 PM IST

Salman Khan shared photo : सलमान खान ने अपने अपकमिंग फिल्म भाईजान से न्यू लुक शेयर किया है। इस फोटो में सलमान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं।

फिल्म की शूटिंग के लिए लेह लद्दाख पहुंचे सलमान खान ने शेयर किया न्यू लुक, लंबे बालों में भाईजान को देख फैंस हुए दीवाने
Photo Credit: Instagram

Salman Khan shared photo : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म भाईजान से नया लुक शेयर किया है। फोटो में सलमान बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। एक्टर की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो में सलमान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं। फोटो में भाईजान ऑलिव ग्रीन स्वेटर और ब्लैक पैंट पहना है। उन्होंने अपने लुक को सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है।

फोटो में सलमान कही दूर देखते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पीछे क्रूजा बाइक खड़ी नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, लेह लद्दाख। सलमान का न्यू लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, भाईजान न्यू लुक कमाल है। दूसरे यूजर ने लिखा, भाईजान के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। कई यूजर्स ने सलमान की फोटो पर हार्ट और फायर इमोजी बनाते हुए अपना प्यार बरसाया है।

सलमान खान ने शेयर किया न्यू लुक

सलमान के पास भाईजान के अलावा कई फिल्में पाइपलाइन में है। इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेकटेश दुगबत्ती, शहनाज गिल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्टर कर रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म 30 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले एएनआई ने रिपोर्ट किया था सलमान पूजा हेगड़े के साथ भाईजान के सॉन्ग की शूटिंग के लिए लेह लद्दाख गए हैं।

सलमान यशराज फिल्म्स के एक्शन थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान शाहरुख की फिल्म पठान में कैमियो रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। पिछले साल सलमान ने खुलासा किया था कि वो बजरंगी भाईजान 2 लेकर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। आखिरी बार बड़े पर्दे पर सलमान को अंतिम : द फाइनल ट्रूथ में देखा गया था।

End of Article