Cutt Putlli Teaser Out: अक्षय कुमार की 'कठपुतली' अगले महीने OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट करें ट्रेलर की डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 12:58 PM IST

Cutt Putlli Teaser Out: अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। मालूम हो कि फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Cutt Putlli Teaser Out: अक्षय कुमार की 'कठपुतली' अगले महीने OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, नोट करें ट्रेलर की डेट

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अगली फिल्म कठपुतली (CuttPutlli) रिलीज के लिए तैयार है। अक्षय ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी नई फिल्म की जानकारी दी, जिसका ट्रेलर कल यानी 20 अगस्त को रिलीज होगा। अक्षय ने इसके साथ फिल्म की टीजर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'ये पावर नहीं, माइंड गेम है.. और इस गेम को सुलझाने आ रहे हैं इंवेस्टिगेटिंग ऑफिसर अर्जन सेठी।'

इस साउथ फिल्म की रीमेक

मालूम हो कि अक्षय की ये फिल्म साउथ फिल्म रत्सासन की हिंदी रीमेक है, जिसे रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया था। रंजीत ने अक्षय कुमार की फिल्में बेल बॉटम और लखनऊ सेंट्रल भी डायरेक्ट की है। अक्षय की ये अगली फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर 02 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। 

रक्षा बंधन हाल ही में हुई थी रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन बीत जाने के बाद इसकी कमाई 40 करोड़ रुपये भी नहीं हुई है। इससे पहले ्अक्षय की फिल्म पृथ्वीराज रिलीज हुई थी जो फ्लॉप साबित हुई। मालूम हो कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रक्षा बंधन की टक्कर आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा से हो रही है। इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी और अतरंगी रे भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी।

वर्कफ्रंट

कठपुतली के अलावा अक्षय कुमार फिल्म सेल्फी में नजर आएंगे, जिसमें इमरान हाशमी भी हैं। इसके अलावा वो राम सेतु में नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडिस के साथ दिखेंगे। अक्षय ओ माय गॉड 2 में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल के साथ नजर आएंगे।

End of Article