क्‍या सलमान खान की Tiger 3 से पहले आएगी शाहरुख खान की पठान, बर्थडे पर भाईजान ने कर द‍िया ये बड़ा इशारा, फैन्‍स हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 02:20 PM IST

Salman Khan and Shahrukh Khan film together: सलमान खान ने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी अगली फिल्म को लेकर हिंट दिया है। सलमान खान ने बताया कि वह और शाहरुख खान जल्द ही एक फिल्म में साथ काम कर सकते हैं।

क्‍या सलमान खान की Tiger 3 से पहले आएगी शाहरुख खान की पठान, बर्थडे पर भाईजान ने कर द‍िया ये बड़ा इशारा, फैन्‍स हैरान

Salman Khan Shah rukh Khan film: सलमान खान 27 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रहे हैं। इससे मौके पर उन्होंने फैंस को हिंट दिया कि वह जल्द ही अपने सबसे खास दोस्त शाहरुख खान के साथ एक बार फिर फिल्म में नजर आ सकते हैं। आपको बता दें कि दोनों सुपरस्टार अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 और पठान में एक साथ कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

सलमान खान ने अपने बर्थडे के मौके पर पनवेल फार्महाउस के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान, सलमान खान ने कहा कि 'टाइगर 3' दिसंबर 2022 तक रिलीज होगी। साथ ही उन्होंने अपने और शाहरुख के किसी अन्य फिल्म के लिए साथ काम करने की संभावना का संकेत भी दिया। सलमान खान ने कहा, 'हम ‘टाइगर’ और ‘पठान’ में साथ आ रहे हैं। ‘टाइगर 3’ दिसंबर 2022 तक रिलीज होगी, ‘पठान’ उससे पहले रिलीज होगी। तब हो सकता है कि फिर हम दोनों साथ आएं।'

Shah Rukh Khan says he also loves Salman Khan like his fans, here's proof |  Hindi Movie News - Times of India

एक्शन थ्रिलर फिल्म है टाइगर 3
यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) की "टाइगर 3" जासूसी एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइजी का अगला संस्करण है, जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ एजेंट टाइगर और जोया के रूप में अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाते दिखेंगे। फिल्म में इमरान हाशमी भी खलनायक के रूप में नजर आएंगे। वाईआरएफ शाहरुख अभिनीत एक्शन फिल्म "पठान" का भी निर्माण कर रही है, जिसमें सलमान एक विस्तारित कैमियो भूमिका में होंगे।

Shah Rukh Khan tells Salman Khan 'agar meri family trouble mein hai toh tum  ho' in old video. Viral now - Movies News

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपने जीजा के साथ फिल्म अंतिम में नजर आए थे। सलमान खान 15 दिनों तक चिरंजीवी स्टारर फिल्म गॉडफादर की शूटिंग करेंगे। नए साल की शुरुआत के साथ सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पठान फिल्म में काम करेंगे। पठान फिल्म में शाहरुख के अपोजिट दीपिका पादुकोण होंगी। शाहरुख इसके अलावा एटली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं।   

End of Article