जमानत न मिलने पर खाया जहर, कभी डंडों से की पीटाई, Salman Khan के लिए फैंस ने ऐसे पार की सारी हदें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2021, 01:58 PM IST

Weird things Salman Khan Fans did: सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फैंस का एक वीडियो शेयर किया। अंतिम फिल्म की स्क्रिनिंग के दौरान उनके फैंस सिनेमाघर के अंदर पटाखे फोड़ रहे हैं। जानिए सलमान खान के फैंस ने की है कैसी हरकत।

जमानत न मिलने पर खाया जहर, कभी डंडों से की पीटाई, Salman Khan के लिए फैंस ने ऐसे पार की सारी हदें

मुंबई. सलमान खान की फिल्म अंतिम बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। सिनेमाघर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान खान के फैंस सिनेमाघर के अंदर पटाखे फोड़ रहे हैं। इसके सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फैंस से ऐसा न करने की अपील की है। सलमान खान के फैंस इससे पहले भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए ऐसी हरकतें कर चुके हैं।

साल 2015 में सलमान खान हिट एंड रन केस की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने सलमान खान की जमानत याचिका खारिज की तो उनके एक फैन गौरंगो कुंदु ने जहर खाकर जान देने वाले थे। वहीं, साल 2019 में सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हुई थी। इस दौरान आशीष सिंघल नाम के एक फैन ने पूरा थिएटर बुक करवा लिया था।    

Salman Khan and all cases against him: 10 points- The Times of India

सलमान पर ही कर दिया था हमला
द कपिल शर्मा शो में सलमान खान ने बताया था कि कुछ फैंस उनके घर के बाहर खड़े होकर गालियां बक रहे थे। सोहेल खान आखिर में नीचे उनसे मिलने पहुंचे तो वह लोग उनके साथ बदतमीजी करने लगे। इसके बाद सलमान वहां आए तो लड़कों ने डंडे से उनकी पीठ पर मारा। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो लड़कों ने बताया कि वह छह घंटे से सलमान खान का इंतजार कर रहे थे। जब वो नहीं आए तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी थी।  

National Doctor's Day: Salman Khan pens a heartfelt note; says 'Thank you  for being the strongest pillars of our country in this pandemic' | Hindi  Movie News - Times of India

डेढ़ लाख रुपए में बिका था तौलिया
फिल्म मुझसे शादी करोगी के गाने 'जीने के हैं चार दिन' में सलमान खान ने तौलिए का इस्तेमाल किया था। साल 2021 में सलमान खान के एक फैन ने इस तौलिए को लगभग 1.42 लाख रुपए में खरीदा था।

सलमान खान के एक फैन ने अपनी दिवानगी को जाहिर करने के लिए सारी हदें पार कर दी थी। फैन ने अपने शरीर में एक नहीं बल्कि सलमान के अलग-अलग लुक कई टैटू बनवा लिए थे।

End of Article