सलमान खान और शाहरुख खान का ये पुराना वीडियो हो रहा वायरल, जानें फैंस कैसे कर रहे कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 05:44 PM IST

Salman Khan and Shah Rukh Khan Throwback Video: सलमान खान और शाहरुख खान का 6 साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें दोनों एक दूसरे के गले मिलते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान और शाहरुख खान का ये पुराना वीडियो हो रहा वायरल, जानें फैंस कैसे कर रहे कमेंट

दोस्ती से दुश्मनी और फिर से दोस्त बनने तक का सफर तय किया है बॉलीवुड पर राज करने वाले सलमान खान और शाहरुख खान ने। दोनों की दोस्ती के हमेशा चर्चा में रहती है। हाल ही में उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो 'सुल्तान' फिल्म के सेट का है, जिसमें दोनों एक दूसरे के गले मिलते दिख रहे हैं। इस दौरान सलमान गले में हारमोनियम लिए दिख रहे हैं। फिल्म में उनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी वीडियो में दिखाई दे रही हैं। दोनों की ये 6 साल पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है और उनका कहना है कि यह सच्ची दोस्ती का उदाहरण है। आप भी देखें दोनों का वायरल हो रहा ये वीडियो।

End of Article