RRR Box Office collection: 250 करोड़ के करीब पहुंची एस.एस.राजामौली की फिल्म, तीसरे रविवार में भी डबल डिजिट कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 04:17 PM IST

RRR Box Office Collection Third Weekend: एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर का हिंदी वर्जन 250 कोरड़ के बेहद करीब पहुंच गई है। फिल्म ने तीसरे रविवार भी डबल डिजिट में कमाई की।

RRR Box Office collection: 250 करोड़ के करीब पहुंची एस.एस.राजामौली की फिल्म, तीसरे रविवार में भी डबल डिजिट कलेक्शन

RRR Box Office collection third Weekend: एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर एक हजार करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है। वहीं, फिल्म का हिंदी वर्जन जल्द ही 250 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने वाला है। फिल्म ने तीसरे रविवार भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 231.59 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, द कश्मीर फाइल्स ने भी 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक आरआर के हिंदी वर्जन ने तीसरे शुक्रवार पांच करोड़ रुपए, शनिवार 7.50 करोड़ रुपए और रविवार 10.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म के हिंदी वर्जन की कमाई 231.59 करोड़ रुपए मिल गई है। बीते शुक्रवार कोई बड़ी रिलीज न होने के कारण फिल्म को अगले शुक्रवार तक अच्छी कमाई का मौका है। र आरआरआर से पहले रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने इससे पहले 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल हुई आरआरआर
एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर ने इससे पहले ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। फिल्म ने सलमान खान की बजरंगी भाईजान और सीक्रेट सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली एस.एस.राजामौली की दूसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली 2 ने दो हजार करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया था। इस लिस्ट में टॉप पर आमिर खान की फिल्म दंगल है। आरआरआर ने पहले दिन वर्ल्ड वाइड 221 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

Image

केजीएफ से मिलेगी टक्कर
आरआरआर को अगले शुक्रवार 14 अप्रैल को यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से टक्कर मिलने वाली है। ट्रेड पंडित सुमित कादेल के मुताबिक केजीएफ देशभर में चार हजार स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। फिल्म पहले दिन 40 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

Image

केजीएफ 2 की जबरदस्त एडवांस बुकिंग चल रही है। दिल्ली व मुंबई के कुछ खास सिनेमाघरों में इसकी टिकट दरें दो हजार रुपये प्रति टिकट तक जा पहुंची हैं। वहीं, महाराष्ट्र के दो शहर मुंबई और पुणे में फिल्म का पहला शो सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।

End of Article