RRR Box Office Collection Day 14: एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस में डबल सेंचुरी लगा दी है। फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपए के पार हो गई है। वहीं, वर्ल्ड वाइड फिल्म का कलेक्शन एक हजार करोड़ रुपए से पार हो गया है। वहीं, गुरुवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को पांच करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई 208.59 करोड़ रुपए हो गई है। दूसरे हफ्ते शुक्रवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपए, शनिवार को 18 करोड़ रुपए, रविवार को 20.50 करोड़ रुपए, सोमवार को सात करोड़ रुपए, मंगलवार को 6.50 करोड़ रुपए और बुधवार को 5.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। आपको बता दें कि फिल्म को इस हफ्ते केजीएफ चैप्टर 2 और बीस्ट और शाहिद कपूर की जर्सी से टक्कर मिलने जा रही है।
मेकर्स ने रखी सक्सेस पार्टी
आरआरआर की सफलता के बाद एस.एस.राजामौली ने सक्सेस पार्टी रखी। इस पार्टी में राम चरण और जूनियर एनटीआर पहुंचे थे। इसके अलावा करण जौहर, आमिर खान, जॉनी लीवर, राखी सावंत, जयंतीलाल गड़ा, सतीश कौशिक और जावेद अख्तर समेत बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर इस सक्सेस पार्टी से कई वीडियो शेयर किए हैं। हालांकि, फिल्म रनवे 34 के प्रमोशन के कारण अजय देवगन पार्टी में शामिल नहीं हुए। वहीं, शादी की तैयारियों के कारण आलिया भट्ट भी इस शादी में शामिल नहीं हुईं।
सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
मालूम हो कि RRR एक काल्पनिक कहानी है जो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू और जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं, दोनों की यह साउथ की पहली फिल्म है। आरआरआर पोस्ट पेंडेमिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

