Richa- Ali Fazal Wedding: ऋचा और अली की शादी में फोन ले जाने की मनाही नहीं, इस वजह से उठाया गया ये कदम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 03:55 PM IST

ऋचा चड्ढा और अली फज़ल अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं।  इस शादी में काफी कुछ हटके किया जा रहा है और इसी एक झलक दोनों के शादी के निमंत्रण पर देखी जा चुकी है।

Richa- Ali Fazal Wedding: ऋचा और अली की शादी में फोन ले जाने की मनाही नहीं, इस वजह से उठाया गया ये कदम

Richa Chadha- Ali Fazal Wedding: बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा और अली फज़ल एक ऐसे कपल हैं जो पारंपरिक कुछ भी करना पसंद नहीं करते हैं और हमेशा कुछ अलग करने में लगे रहते हैं। दोनों जल्द एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और शादी की तैयारी इस समय जोरो पर हैं। इस शादी में काफी कुछ हटके किया जा रहा है और इसी एक झलक दोनों के शादी के निमंत्रण पर देखी जा चुकी है। अब दोनों ने अपनी शादी के लिए बॉलीवुड की शादियों के एक नियम को बदलने का फैसला किया है।  

ऋचा और अली ने अब अपने विवाह समारोह में "नो फोन पॉलिसी" के साथ ना जाने का फैसला किया है। इसका कारण यह है कि वे चाहते हैं कि फंक्शन्स का मूड मजेदार हो और वे चाहते हैं कि उनके मेहमान ज्यादा से ज्यादा आराम से रहें और अच्छा समय बिताए। उनके निमंत्रण में कहा गया है कि "अपने फोन छोड़ो और आनंद लो। इस पल को कैमरे में कैद करने की चिंता न करें। इसे वास्तविक समय में कैप्चर करें ”। 

हो जा रही इको फ्रेंडली शादी

ये कपल आए दिन पर्यावरण के संरक्षण पर ही बाते करते देखे जाते हैं। ऐसे में इनकी शादी भी इको फ्रेंडली तरीके से होने वाली है। उन्होंने अपने वेडिंग प्लानर को भी रीसाइकल होने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट और सजावटी आइटम के इस्तेमाल करने की राय दे दी है। जोड़े ने एक ऐसी वेडिंग प्लानर कंपनी को हायर किया है, जो प्राकृतिक तत्वों का प्रयोग करके सजावटी आइटम का इस्तेमाल करने वाली है। कंपनी इन साधनों में पुनर्निर्मित लकड़ी या प्लास्टिक का इस्तेमाल करेगी।

आपको बता दें कि फजल अमेजन प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर में गुड्डू पंडित की भूमिका से बेहद पॉपुलर हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में विशाल भारद्वाज की "खुफिया" और अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर फिल्म "कंधार" शामिल हैं। वहीं ऋचा ‘फुकरे’ के अगले पार्ट में एक भोली पंजाबन के किरदार में एक बार फिर नजर आने वाली हैं। 

End of Article