क्या अप्रैल में होने जा रही है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी, आंटी रीमा जैन ने किया ये बड़ा इशारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 02:43 PM IST

Reema Jain on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Marriage: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कई खबरें सामने आई है। अब रणबीर कपूर की आंटी ने इन सभी खबरों पर विराम लगा दिया है। जानिए क्या कहा रीमा जैन ने...

क्या अप्रैल में होने जा रही है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी, आंटी रीमा जैन ने किया ये बड़ा इशारा

Reema Jain on Ranbir Kapoor- Alia Bhatt marriage: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैंस पिछले कई साल से इंतजार कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ये पॉपुलर कपल इस साल अप्रैल में शादी कर सकते हैं। दोनों की शादी की तैयारियां भी चल रही है। अब रणबीर कपूर की आंटी रीमा जैन ने इन सभी अफवाहों पर अपनी सफाई दी है।

पिंकविला से बातचीत में रीमा जैन ने कहा, 'मुझे अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं पता। वह दोनों शादी करेंगे लेकिन, कब ये मुझे नहीं पता। ये वह दोनों ही तय करेंगे और अचानक आपको सभी चीज मालूम हो जाएगी।' रीमा जैन से जब पूछा गया कि क्या दोनों अप्रैल में सात फेरे लेंगे? इस पर उन्होंने कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। हम लोगों ने कुछ तैयारी ही नहीं की है तो कैसे इतनी जल्दी होगी। अगर ये सच हुआ तो ये मेरे लिए भी बेहद शॉकिंग होगा।' आपको बता दें कि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया है। 

Alia Bhatt holding boyfriend Ranbir Kapoor's hand in THIS throwback picture  is all things cute | Hindi Movie News - Times of India

वायरल हुई थी फोटो
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक साड़ी कॉउचर फर्म के डिजाइनर के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। इसने फैंस के बीच अटकलों को हवा दे दी है कि आलिया और रणबीर ने अपनी शादी की प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। साड़ियों की डिजाइनर बीना कन्नन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ एक फोटो शेयर की है। ये फोटो देखकर फैंस सोचने लगे कि क्या आलिया और रणबीर ने अपनी शादी की शॉपिंग शुरू कर दी है।

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

ब्रह्मास्त्र में साथ करेंगे काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पार्ट चार सितंबर 2022 को रिलीज होगा। फिल्म में रणबीर शिवा और आलिया भट्ट ईशा का किरदार निभा रही हैं। 

रणबीर कपूर इसके अलावा फिल्म शमशेरा और श्रद्धा कपूर के साथ एनिमल फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी और नेटफ्लिक्स की इंटरनेशनल वेब सीरीज में नजर आएंगी। 
 

End of Article