Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी की तैयारियां शुरू, अप्रैल में इस खूबसूरत जगह पर होंगी रस्में!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 07:39 AM IST

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड जगत से खबर है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों राजस्थान की एक खूबसूरत जगह पर अप्रैल में एक दूजे के हो जाएंगे।

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor की शादी की तैयारियां शुरू, अप्रैल में इस खूबसूरत जगह पर होंगी रस्में!

Alia Bhatt Ranbir Kapoor Wedding: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। उनकी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और आलिया की खासी प्रशंसा हो रही है। संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होगी। दूसरी तरफ खबर आ रही है कि इस फिल्म की रिलीज के एक महीने बाद आलिया शादी कर लेंगी। खबर है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। दोनों राजस्थान की एक खूबसूरत जगह पर अप्रैल में एक दूजे के हो जाएंगे। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अप्रैल में शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। कपूर और भट्ट दोनों परिवारों में शुरुआती तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों शादी के लिए राजस्थान के रणथंभौर को चुना गया है। दरअसल, रणबीर-आलिया को रणथंभौर काफी पसंद हैं और दोनों ने यहां छुट्टियां मनाने भी जाते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि कपल ने मुंबई में ही 7 फेरे लेने का फैसला किया है। कहा गया था कि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ट्रैवल करने की स्थिति में नहीं हैं और रणबीर कपूर के ताऊ रणधीर कपूर की सेहत भी ठीक नहीं ऐसे में मुंबई में ही शादी होगी। बीते साल भी ऐसा लगा था जैसे रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना ये होगा कि क्या अप्रैल में फाइनली दोनों शादी कर लेंगे? 

काम की बात करें तो आलिया और रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjee) की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी काम कर रहे हैं। इसके अलावा रणबीर शमशेरा, एनिमल जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजामौली की आरआरआर और रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रही हैं। 

End of Article