राज कुंद्रा ने एक साल बाद पोर्नोग्राफी मामले में पहली बार किया ट्वीट, बोले- सच्चाई नहीं पता तो चुप रहो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2022, 05:00 PM IST

Raj Kundra Pronography case : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का नाम पिछले साल पोर्नोग्राफी मामले में सामने आए थे। इस मामले में राज ने पहली बार रिएक्ट करते हुए ट्वीट किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

राज कुंद्रा ने एक साल बाद पोर्नोग्राफी मामले में पहली बार किया ट्वीट, बोले- सच्चाई नहीं पता तो चुप रहो
Photo Credit: Instagram

Raj Kundra Pronography case : पिछले साल शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई पुलिस ने पोनोग्राफी मामले में केस दर्ज किया था। जेल से रिहा होने के एक साल बाद राज कुंद्रा ने इस मामले में पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। राज कुंद्रा को एक साल पहले यानी 21 सितंबर को आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया था।

राज ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में राज हुडी पहने और चश्मा लगाएं हुए नजर आ रहे हैं। राज ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आज आर्थर रोड से रिलीज हुए पूरे एक साल हो गए। ये वक्त की बात है, मुझे न्याय जल्द मिलेगा। सच्चाई सबके सामने जल्द आएगी। मैं अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद करना चाहता हूं और ट्रोलर्स का भी धन्वाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे स्ट्रांग बनाया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए राज ने हाथ जोड़ते इमोजी भी पोस्ट की है। उनके पोस्ट पर लिखा है अगर तुम्हें पूरी कहानी नहीं पता है तो चुप रहो।

राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी मामले में पहली बार किया ट्वीट

राज कुंद्रा जेल से रिहा होने के बाद अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्पॉट होते हैं। वो हमेशा चेहरे पर मास्क और काला चश्मा लगाए रखते हैं। अपने लुक की वजह से राज अक्सर ट्रोल होते हैं।  

पिछले साल जून महीने में राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा उन पर धोखाधड़ी का आरोप भी है। ये मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

End of Article