जब प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार पहना था मंगलसूत्र तब ऐसा था उनका रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया क्या हुआ था एहसास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 09:05 PM IST

Priyanka Chopra Reaction On Wearing Mangalsutra For The First Time: विश्व पटल पर अपना झंडा लहराने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में यह साझा किया कि जब उन्होंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था तब उन्हें क्या एहसास हुआ था। 

जब प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार पहना था मंगलसूत्र तब ऐसा था उनका रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया क्या हुआ था एहसास
Photo Credit: Instagram

Priyanka Chopra Reveals Her Reaction On Wearing Mangalsutra For The First Time: बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना सिक्का जमाने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बनाती रहती हैं। वर्ष 2018 में जब प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की थी तो ना ही सिर्फ भारत बल्कि कई देशों के लोगों की नजरें उनकी शादी पर टिक गई थीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हिंदू और क्रिस्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। हम सब यह जानते हैं कि हिंदू संस्कृति में मंगलसूत्र कितना महत्वपूर्ण माना गया है। इसी पर बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बुल्गारिया में स्थित एक ज्वेलरी ब्रांड से बताया किया और यह बताया कि जब उन्होंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था तब उनका रिएक्शन कैसा था। 

ऐसा था प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

Lucia Silvestri से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने उन लम्हों को याद किया जब उन्होंने पहली बार निक जोनस के नाम का मंगलसूत्र पहना था। उनसे बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए मंगलसूत्र की अहमियत बहुत है। वह उनके लिए खास पल था जब उन्होंने पहली बार मंगलसूत्र पहना था। एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह मंगलसूत्र पहन रही थीं तब वह इस उलझन में पड़ गई थीं कि क्या उन्हें यह पहनना पसंद है या फिर यह पितृसत्तात्मक चीज है जो उन्हें मिली है। इसके बाद एक्ट्रेस ने बताया कि वह उस पीढ़ी से हैं जो बीच में आती है, जिसे परंपराएं निभाना पसंद है लेकिन वह यह भी जानती हैं कि वह कौन हैं और कहां खड़ी हैं। प्रियंका चोपड़ा यह मानती हैं कि अगली जनरेशन की लड़कियां इसे अन्य तरीके से करेंगी। 

एक्ट्रेस ने बताया क्या है मंगलसूत्र की अहमियत

प्रियंका चोपड़ा ने Lucia Silvestri को यह बताया कि मंगलसूत्र की अहमियत क्या है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मंगलसूत्र में जिन काली मोतियों का इस्तेमाल किया जाता है वह बुरी नजर से सुरक्षा प्रदान करता है। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म जी ले जरा की शूटिंग शुरू करेंगी।

End of Article