पब्लिक के सामने मलाइका अरोड़ा की ड्रेस ने दिया धोखा, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस कैमरा से छुपती-छुपाती आईं नजर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 05:27 PM IST

Malaika Arora Suffered Wardrobe Malfunction: बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक मलाइका अरोड़ा आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बनाती रहती हैं। एक बार अपने ऊप्स मोमेंट की वजह से मलाइका अरोड़ा कई दिनों तक चर्चा में बनी हुई थीं। 

पब्लिक के सामने मलाइका अरोड़ा की ड्रेस ने दिया धोखा, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं एक्ट्रेस कैमरा से छुपती-छुपाती आईं नजर 

Malaika Arora Oops Moment Get Captured In Camera: बाॅलीवुड जगत में अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का बड़ा नाम है। आए दिन अखबारों और टीवी चैनलों में मलाइका अरोड़ा छाई रहती हैं। अपने फिटनेस और फैशन सेंस की वजह से मलाइका अरोड़ा लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का दिल जीतने वाली अदाकारा कई बार ज्यादा फैशनेबल कपड़े पहनने की वजह से शर्मिंदगी का शिकार हो गई हैं। कई बार ऐसा हुआ है जब ज्यादा बोल्ड कपड़े पहने की वजह से मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इसके साथ वह कई बार अपने ऊप्स मोमेंट की वजह से भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं (Malaika Arora Oops Moment)। एक बार मलाइका अरोड़ा स्टोर लॉन्च के लिए पहुंची थीं जहां भरी पब्लिक के सामने वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थीं। 

मलाइका अरोड़ा का ऊप्स मोमेंट 

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने फैशन सेंस की वजह से लोगों की नजरें अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। लेकिन एक बार कुछ ज्यादा फैशनेबल होना मलाइका अरोड़ा के लिए भारी पड़ गया था। मलाइका अरोड़ा एक स्टोर लॉन्च के लिए पहुंची थीं जहां बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी शामिल थे। इस स्टोर लॉन्च के दौरान मलाइका अरोड़ा के साथ करण जोहर, गौरी खान और अनन्या पांडे जैसे कई सितारे पहुंचे थे। यहां मलाइका अरोड़ा कैमरा के सामने पोज दे रही थीं। मलाइका अरोड़ा ने डीप नेक क्रॉप टॉप और बेल बॉटम पेंट के साथ ब्लेजर कैरी किया हुआ था। कैमरा को पोज देते समय मलाइका अरोड़ा का क्रॉप टॉप कुछ ज्यादा ही नीचे खिसक गया था (Malaika Arora Wardrobe Malfunction)। 

शर्म से पानी-पानी हो गई थीं एक्ट्रेस

मलाइका अरोड़ा मीडिया के सामने शानदार पोज दे रही थीं। लेकिन उन्हें इस बात की भनक तक नहीं लगी कि उनका टाॅप कुछ ज्यादा नीचे खिसक गया है। बाद में जब मलाइका अरोड़ा ने अपने कपड़ों पर ध्यान दिया तब उन्हें पता चला कि वह लोगों के सामने ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई हैं। जिसके बाद वह छुपते-छुपाते अपना टॉप ठीक करते हुए नजर आईं। लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी, क्योंकि अदाकारा का ऊप्स मोमेंट कैमरा में कैद हो गया था।

End of Article