सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रहा है Bachchan Pandey, जानें बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 04:34 PM IST

Bachchan Pandey Release Date: वर्ष 2022 में बड़े पर्दे पर धूम मचाने अक्षय कुमार की एक और फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का रिलीज डेट जारी किया गया है।

सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रहा है Bachchan Pandey, जानें बड़े पर्दे पर कब दस्तक देगी अक्षय कुमार स्टारर यह फिल्म
Photo Credit: Instagram

Akshay Kumar, Jacqueline Fernandez And Kriti Sanon Starrer Film Bachchan Pandey Release Date: बड़े पर्दे पर एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी दमदार फिल्म के साथ धूम मचाने आ रहे हैं। फरहाद सामजी (Farhad Samji) द्वारा अभिनीत फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। फैंस को अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन अब इंतजार का समय खत्म होने वाला है क्योंकि जल्दी बड़े पर्दे पर यह फिल्म दस्तक देने वाली है। हाल ही में फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है (Bachchan Pandey Film Release Date)। दो नए पोस्टर के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। 

बहुत धमाकेदार हैं इस फिल्म के पोस्टर्स

हाल ही में फिल्म मेकर्स ने अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म के दो नए पोस्टर जारी किए हैं (Bachchan Pandey Film Posters) जो बहुत धमाकेदार नजर आ रहे हैं। फिल्म मेकर्स द्वारा साझा किए गए इस पोस्टर में अक्षय कुमार काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इन पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक किसी राउडी से कम नहीं लग रहा है। गले में मोटे-मोटे चेन और चेहरे पर अक्षय कुमार का तेवर देखकर फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्र हैं। 

इस दिन रिलीज होगी यह फिल्म

अक्षय कुमार इस बार अपने फैंस को होली का गिफ्ट देने के लिए आ रहे हैं। होली के खास मौके पर अक्षय कुमार की यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म इस वर्ष 18 मार्च को रिलीज होगी (Bachchan Pandey Release Date)। इस फिल्म के मेकर्स इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। अगर अक्षय कुमार के अन्य प्रोजेक्ट की बात की जाए तो उनके पाइपलाइन में अगली फिल्म रामसेतु है जिसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ वह फिल्म रक्षाबंधन, पृथ्वीराज, सेल्फी और सिंड्रेला में भी नजर आएंगे। फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि अक्षय कुमार जल्द ही ओटीटी डेब्यू भी करेंगे।

End of Article