निक जोनस ने शकीरा संग किया बेली डांस, वीडियो देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 29, 2022, 12:22 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वो शकीरा संग बेली डांसिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।

निक जोनस ने शकीरा संग किया बेली डांस, वीडियो देख प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में प्रियंका ने निक के एक वीडियो पर रिएक्शन दिया है, जो वायरल हो रहा है। 

निक ने शेयर किया ये वीडियो

दरअसल निक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो और मशहूर बेली डांसर शकीरा नजर आ रहे हैं। शकीरा उन्हें बेली डांस सिखाती नजर आ रही हैं, लेकिन निक इसे करने में पूरी तरह फेल हो गए। शकीरा कहती हैं, 'आपको पता है कि मैं निक जोनस को बेली रोल करते हुए देखने के लिए कुछ भी करूंगी।' इस वीडियो को निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने किया शेयर

निक के इस वीडियो को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसे शेयर कर प्रियंका ने लिखा, 'कोशिश के लिए A' और इसके साथ लाफिंग और हार्ट वाला ईमोजी बनाया। फैंस को निक का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है और वो इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर तारीफ कर रहे हैं। 

शेयर की थीं वेकेशन तस्वीरें

प्रियंका और निक हाल ही में वेकेशंस पर गए थे जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। इस दौरान दोनों साथ में अच्छा समय बिताते रोमांटिक अंदाज में नजर आए। प्रियंका बिकिनी में अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती दिखीं।

End of Article