नीतू कपूर ने 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग की पूरी, तस्‍वीर पोस्‍ट कर लिखी ये इमोशनल बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2021, 03:33 PM IST

Neetu Kapoor latest Instagram Post: धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म जुग जुग जीयो की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर सेट की तस्‍वीरें शेयर कर टीम का शुक्रिया अदा किया है।

नीतू कपूर ने 'जुग जुग जीयो' की शूटिंग की पूरी, तस्‍वीर पोस्‍ट कर लिखी ये इमोशनल बात
Photo Credit: Instagram

Neetu Kapoor completed shoot for Jug Jugg Jeeyo: अभिनेत्री नीतू कपूर ने फिल्म जुग जुग जीयो की शूटिंग पूरी कर ली है। सेट से उन्‍होंने तस्वीर भी साझा की हैं। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस मूवी में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी हैं। नीतू ने अपने सोशल हैंडल पर तस्‍वीर शेयर कर इमोशनल बातें लिखी। उनकी तस्‍वीरों को फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं। 

नीतू ने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "आखिरकार #jugjuggjeeyo लपेटा हुआ एक ऐसा अद्भुत अनुभव था। कुछ लवली दोस्तों का साथ पाकर आत्मविश्वास बढ़ा, जिसकी उस समय बहुत जरूरत थी। यह फिल्म हमेशा बहुत खास रहेगी।" तस्वीर में नीतू को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है। नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी मां की तस्‍वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे सुंदर"।

पोस्ट को उनके प्रशंसकों और उद्योग सहयोगियों से बहुत प्यार मिला।  इसके अलावा दूसरे सेलेब्‍स जैसे मनीष पॉल, कियारा आडवाणी और सोनाली बेंद्रे ने भी जमकर अपना प्‍यार बरसाया। इसके अलावा संजय दत्त की बेटी त्रिशाला, निर्माता साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्दा नाडियाडवाला और आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट ने भी पोस्ट पर दिल के इमोजी पोस्‍ट कराए। 

सिकंदर खेर ने लिखा, "बधाई हो इसे देखने के लिए उत्सुक हूं।" प्रकाश राज की पत्नी पोनी ने भी टिप्पणी की, "आपको स्क्रीन पर वापस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती मैम" नीतू ने एक पोस्ट भी शेयर किया जिसमें मेकअप आर्टिस्ट दिव्या चबलानी ने सेट पर मिलने वाले खाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।

End of Article