नव्या नवेली नंदा के जस्ट फ्रेंड हैं मीजान जाफरी, अफेयर की खबरों की वजह से अमिताभ के घर जाने से लगता था डर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2021, 07:21 PM IST

नव्या नवेली नंदा के साथ अफेयर के सवाल पर मीजान जाफरी ने बताया कि नव्या उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। इसके साथ नव्या और अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए उन्होंने बहुत सारे रोचक और दिलचस्प राज खोले। 

नव्या नवेली नंदा के जस्ट फ्रेंड हैं मीजान जाफरी, अफेयर की खबरों की वजह से अमिताभ के घर जाने से लगता था डर

Meezaan Jaffery talks about affair with Navya Naveli Nanda : 2019 की फिल्म मलाल से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर मीजान जाफरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के यंग सेंसेशन माने जाते हैं। अपनी एक्टिंग और लुक से करोड़ों लोगों को कायल करने वाले एक्टर मीजान जाफरी के अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था। बड़े पर्दे के जाने माने एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी आए दिन सुर्ख़ियों में छाए रहते हैं। बीते कुछ सालों की बात करें तो, मीजान जाफरी का लव अफेयर चर्चा का विषय बना हुआ था।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहा जा रहा था कि मीजान जाफरी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। कई बार मीडिया से बात करते हुए मीजान जाफरी ने इन अफवाहों को झूठा ठहराया है और कैमरे के सामने अपने आप को नव्या का एक अच्छा दोस्त करार किया है। एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए मीजान जाफरी ने नव्या नवेली नंदा के ऐसे राज उजागर किए हैं जो बेहद रोचक का दिलचस्प हैं। 

बेहद अच्छी दोस्त हैं नव्या 

एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए मीजान जाफरी ने यह बताया कि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं और उनके साथ लव अफेयर की अफवाहें झूठी हैं। नव्या नवेली नंदा की प्राइवेसी की बात करते हुए मीजान ने यह कहा कि ऐसी अफवाहें उनके लिए बिल्कुल भी सही नहीं हैं और इन अफवाहों में उनके परिवार को शामिल करना गलत है। मीजान जाफरी और अमिताभ बच्चन का परिवार लंबे समय से बॉलीवुड का हिस्सा रहा‌ है और कई सालों से वह एक-दूसरे को जानते हैं इसीलिए मीजान जाफरी और नव्या नवेली नंदा के बीच नजदीकियां हैं।

नव्या के घर जाने से डरते थे मीजान

मीजान जाफरी ने अपने अफवाहों की खबर पर बात करते हुए यह बताया कि जब उन्होंने यह अफवाहें सुनी थी तब उन्हें खुद इस पर विश्वास नहीं हुआ था। उन्होंने बोला कि जब यह अफवाहें फैल रही थीं तब वह अमिताभ बच्चन के घर जलसा जाने से डरते थे। लेकिन अब उनके लिए यह अफवाहें और परिस्थिति सामान्‍य हो गई है। 

End of Article