चॉकलेट के ऐड में नजर आ चुकी हैं मनोज बाजपेयी की 'बेटी' Ashlesha Thakur, द फैमिली मैन में जीता दर्शकों का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2021, 02:39 PM IST

Meet Ashlesha Thakur from The Family Man: मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' के दोनों सीजन में उनकी बेटी का किरदार निभाया है अश्‍लेषा ठाकुर ने। आइये जानते हैं कौन हैं अश्‍लेषा।

चॉकलेट के ऐड में नजर आ चुकी हैं मनोज बाजपेयी की 'बेटी' Ashlesha Thakur, द फैमिली मैन में जीता दर्शकों का दिल

Meet Ashlesha Thakur from The Family Man: अमेजन प्राइम की लोकप्रिय और बहुप्रतीक्षित बेवसीरीज द फैमिली मैन का दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है। पहले सीजन के तकरीबन 20 महीने बाद मेकर्स ने 4 जून को द फैमिली मैन को रिलीज करने की घोषणा की थी। इस रोमांचक क्राइम थ्रिलर में श्रीकांत तिवारी के अंदाज में एक बार फ‍िर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने दिल जीता है। रोमांच और सस्‍पेंस के मास्‍टर राज और डीके ने इस सीजन को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

नए सीजन में मनोज बाजपेयी ने बतौर हीरो दर्शकों को बांध कर रखा, तो वहीं सामंथा अक्किनेनी विलेन के किरदार में खूब जच रही हैं। शारिब हाशमी, प्रियमणि, सीमा बिस्वास, दलीप ताहिल, शरद केलकर, सनी हिंदुजा ने अपने अपने किरदारों में जान फूंक दी है। वहीं दोनों सीजन में मनोज बाजपेयी की बेटी का किरदार निभाकर दर्शकों को प्रभावित किया है अश्‍लेषा ठाकुर ने। 16-17 साल की उम्र में बड़े कारनामे करने वाली अश्‍लेषा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई है। बेहद कम उम्र में उन्‍होंने अपने लिए जगह बना ली है। 

अश्‍लेषा ठाकुर हिमालया, किसान, कॉम्‍फर्ट, कैडबरी और बजाज के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। चॉकलेट के विज्ञापन में उन्‍हें काफी नोटिस किया गया। उन्‍होंने साल 2017 में कलर्स के टीवी सीरियल 'शक्ति अस्तित्‍व के अहसास की' से बतौर एक्‍टर डेब्‍यू किया और इसी साल वह फ‍िल्‍म तीन इसी का नाम है में नजर आईं। उनके बाद द फैमिली मैन के रूप में उनके हाथ जैकपॉट लग गया।  अश्‍लेषा सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 85 हजार से यूजर्स फॉलो करते हैं। 

ऐसा नहीं है कि अश्‍लेषा को केवल आम यूजर्स ही फॉलो करते हैं, बल्कि कई सितारे भी उन्‍हें फॉलो करते हैं। अमिताभ बच्‍चन की नातिन नव्‍या नवेली नंदा भी अश्‍लेषा के साथ इंस्‍टाग्राम पर जुड़ी हैं। 

End of Article