सांवले रंग की वजह से Malaika Arora को करना पड़ता था कई चीजों सामना, एक्ट्रेस ने कई साल बाद बताई ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2020, 11:46 AM IST

Malaika Arora Dark Skin Biasness: मलाइका अरोड़ा के लिए एक वक्त इंडस्ट्री में कदम रखना आसान नहीं था। लोग उनके लुक्स को तब कुछ खास पसंद ही नहीं करते थे...

सांवले रंग की वजह से Malaika Arora को करना पड़ता था कई चीजों सामना, एक्ट्रेस ने कई साल बाद बताई ये बात
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए खासी फेमस हैं। 46 साल की मलाइका अपने टोन्‍ड फिगर और फिटनेस से लिए जानी जाती हैं। आज उनके जैसी पर्सनैलिटी पाना हर लड़की का सपना है। मलाइका इस फिगर को मेंटेन करने के लिये योगा से लेकर जिम में खतरनाक वर्कआउट करती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर और एक बच्चे की मां होने के बावजूद भी मलाइका एक दिन भी जिम मिस नहीं करती हैं। मलाइका के इसी फिटनेस डेडीकेशन और खूबसूरती से लिए उन्हें खूब पंसद किया जाता है।
एक वक्त ऐसा भी था जब मलाइका अरोड़ा से लिए इंडस्ट्री में कदम रखना आसान नहीं था। इतना ही नहीं लोग उनके लुक्स को भी कुछ खास पसंद नहीं करते थे। मलाइका अरोड़ा ने खुद अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कैसे उनके सांवली रंग को लेकर इंडस्ट्री में उनके साथ भेदभाव किया जाता था।  


जब मलाइका अरोड़ा संग हुआ था पक्षपात
मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैंने जब इंडस्ट्री में कदम रखा था तो यहां तक डार्क स्किन और फेयर स्किन का दूर तक प्रचलन था। मुझे हमेशा ये लोग डार्क स्किन केटेगरी में रखते थे। वो हमेशा ऐसा ही करते थे इसलिए कहा जा सकता है यहां शुरुआत से ही प्रक्षपात रहा है।' मलाइका अरोड़ा आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखती हैं। मलाइका के फिटनेस फ्रीक अंदाज और हॉट लुक्स को खूब सराहा जाता है। उन्होंने ने कुछ टाइम पहले ही अपने योगा सेंटर की भी शुरुआत की है। 


अर्जुन कपूर संग अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं मलाइका
मलाइका-अर्जुन की लव स्टोरी तब चर्चा में आई थी, जब देर रात अर्जुन को मलाइका के घर स्पॉट हुए थे। यही नहीं इसी बीच ऐसी खबरें आईं कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच तलाक की वजह अर्जुन कपूर हैं। तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर को कई बार एक साथ देखा गया। आए दिन दोनों की लिंकअप की खबरें आती रहीं। लैक्मे फैशन वीक में भी मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के आसपास बैठे दिखाई दिए थे। एक-दूसरे से बात करते हुए दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। 

End of Article