डंकी में ऐसा होगा शाहरुख खान का लुक, लीक हुई तस्वीर में दिखी फिल्म के सेट से ताप्सी पन्नू की पहली झलक 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 06:13 PM IST

Shah Rukh Khan And Taapsee Pannu Look For Dunki: किंग खान अपनी आगामी फिल्म डंकी की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरूख खान के साथ तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं। यहां देखें डंकी में शाहरुख खान और ताप्सी पन्नू का लुक कैसा होने वाला है।

डंकी में ऐसा होगा शाहरुख खान का लुक, लीक हुई तस्वीर में दिखी फिल्म के सेट से ताप्सी पन्नू की पहली झलक 
Photo Credit: Instagram

Shah Rukh Khan And Taapsee Pannu Look For Film Dunki: इन दिनों शाहरूख खान अपनी आगामी फिल्म डंकी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह फिलहाल बॉलीवुड अदाकारा ताप्सी पन्नू के साथ इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के सेट से शाहरुख खान और तापसी पन्नू की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसमें फिल्म के लिए उनका लुक साफ नजर आ रहा है। शाहरुख खान जहां इस तस्वीर में अपने घुटनों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं वहीं ताप्सी पन्नू खिलखिला कर हंसते हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में यह दोनों ट्रेवलिंग बैग के साथ नजर आ रहे हैं। 

किंग खान को इस तस्वीर में रेड शर्ट और ब्लैक पेंट में देखा गया वहीं तापसी लाइट शेड टाॅप में नजर आ रही हैं। जैसे ही शाहरुख खान और तापसी खान की यह तस्वीर सामने आई वैसे ही इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक बेकरार हो गए। शाहरुख खान और तापसी की इस पिक्चर ने दर्शकों को और बेताब कर दिया है। राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक इममाइग्रेशन ड्रामा होने वाली है। कहा जा रहा है कि अगस्त के पहले हफ्ते तक इस फिल्म की पूरी टीम वापस भारत आ जाएगी। जिसके बाद इस फिल्म के नेक्स्ट शेड्यूल की शूटिंग पंजाब में होगी। 

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए ई टाइम से एक सूत्र ने यह बताया ‌'शाहरुख खान पहले मुंबई आएंगे फिर फिल्म की शूटिंग के लिए पंजाब रवाना होंगे। शाहरुख खान ने वीर जारा और रब ने बना दी जोड़ी जैसे कई फिल्मों के लिए पंजाब में शूटिंग कर रखी है। वह एक्सटीरियर लोकेशंस पर शूट करते हुए नजर आएंगे। वह मोटरबाइक राइड करते हुए पंजाब की गलियों में गाना गाते हुए नजर आने वाले हैं।' शाहरुख खान और तापसी पन्नू की यह फिल्म अगले वर्ष 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

End of Article