जान्हवी कपूर इस हीरो के साथ करने वाली थी रंगीसारी गाने पर रोमांस, जानें क्यों बदल आया फिर प्लान 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 04:19 PM IST

Janhvi Kapoor Was Supposed To Do Romance With Ishaan Khatter In Rangisari Song: बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म गुडलक जेरी के प्रमोशंस में व्यस्त हैं। हाल ही में अदाकारा ने रंगीसारी गाने से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया है।

जान्हवी कपूर इस हीरो के साथ करने वाली थी रंगीसारी गाने पर रोमांस, जानें क्यों बदल आया फिर प्लान 
Photo Credit: Instagram

Janhvi Kapoor On Rangisari Song And Rumoured Ex-Boyfriend Ishaan Khatter: फैंस जान्हवी कपूर को फिल्म गुडलक जेरी में देखने के लिए बेताब हैं। इन दिनों अदाकारा अपनी फिल्म के प्रमोशंस की जोरों-शोरों से तैयारी कर रही हैं। एक तरफ जहां जान्हवी की फिल्म पहले से ही सुर्खियों में बनी हुई है, अब वहीं अदाकारा ने लोगों को चर्चा करने के लिए और टॉपिक्स दे दिए हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपने रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेंड ईशान खट्टर के बारे में बात की है जिसकी वजह से वह लोगों की नजरों में आ गई हैं। इसके साथ जान्हवी ने फिल्म जुग जुग जीयो के गाने रंगीसारी से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया है जिसे आप लोगों को जरूर जानना चाहिए।

सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए अदाकारा ने बताया कि क्या वह फिल्म धड़क के चार साल भी अपने रूमर्ड एक्स बॉयफ्रेड ईशान खट्टर के टच में हैं या नहीं। इस पर बात करते हुए जान्हवी ने यह कहा कि वह दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं और एक दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते हैं। इसके बाद अदाकारा ने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। जान्हवी ने कहा 'हम दोनों अपनी जिंदगी में बहुत व्यस्त हैं। लेकिन हम जब भी मिलते हैं तो गर्मजोशी से मिलते हैं। असल में जुग जुग जीयो फिल्म का गाना 'रंगीसारी' धड़क फिल्म में होने वाला था। जब भी हम धड़क के लिए मोंटाज शूट करते थे तब हमेशा इस गाने को चलाते थे।' 

इसके आगे अदाकारा ने यह बताया कि 'तो, जब यह गाना रिलीज हुआ था, तब हम दोनों यह कह रहे थे कि यह तो हमारा गाना है। हमने एक दूसरे को मैसेज भी किया था और उसने कहा था 'क्या तुमने वो देखा?' और मैंने कहा 'यह बहुत फनी महसूस हुआ।'' हालांकि करण जौहर के 50वें बर्थडे पार्टी में जान्हवी और ईशान को एक साथ देखा गया था। इस दौरान इन दोनों ने साथ में वक्त भी बिताया था।

End of Article