जाह्नवी के लिए ऐसा लड़का चाहते हैं पापा बोनी कपूर, दामाद में होनी चाहिए बस ये खूबियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 03:20 PM IST

Boney Kapoor Condition Future son in law : जाह्नवी 'गुड लक जैरी' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता को मेरे और खुशी के लिए कैसा लड़का चाहिए?

जाह्नवी के लिए ऐसा लड़का चाहते हैं पापा बोनी कपूर, दामाद में होनी चाहिए बस ये खूबियां
Photo Credit: Instagram

Boney Kapoor condition for future son in law : जाह्नवी कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। वो अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को हमेशा इंप्रेस करती हैं। जाह्नवी इन दिनों 'गुड लक जैरी' के प्रमोशन में बिजी हैं। 'गुड लक जैरी' का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनके पिता को कैसा दामाद चाहिए? एक्ट्रेस के पिता को किसी बात की कोई परवाह नहीं है। बस लड़का उनकी तरह लंबा होना चाहिए। एक्ट्रेस ने बताया उनके पिता की हाइट 6.1 है।

पापा बोनी कपूर को दामाद में चाहिए ये गुण

सिद्धार्थ कनन के शो में जाह्नवी ने कहा, 'जब हम छोटे बच्चे थे, तब वो मुझसे और खुशी से कहते थे कि मैं चाहता हूं कि तुम शादी से पहले पूरी दुनिया घूम लो, ताकि अपने पति को बता सको कि मेरे पापा ने मुझे पूरी दुनिया घुमाई है। वो हमें प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अब मुझे अहसास होता है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वो ये चाहते थे कि जिससे भी मैं और खुशी शादी करें वो हमसे वैसा ही व्यवहार करे जैसा पापा करते हैं।'

इन लोगों को डेट कर चुकी हैं जाह्नवी

जाह्नवी का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। 2016 में जाह्नवी और अक्षत राजन की इंटिमेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक्ट्रेस का नाम शिखर पहारिया से भी जुड़ा था। इसके अलावा जाह्नवी का नाम ईशान खट्टर के साथ भी जुड़ा था।

इन फिल्मों में नजर आएंगी जाह्नवी

साल 2018 में जाह्नवी ने अपने करियर की शुरुआत 'धड़क' फिल्म से की थी। फिल्म में जाह्नवी के साथ शाहिद के भाई इशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में थे। जाह्नवी की फिल्म 'गुड लक जैरी' 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जाह्नवी वरुण धवन के साथ 'बवाल' में दिखाई देंगी। ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 में रिलीज होगी। वहीं इसके बाद जाह्नवी 'मिस्टर एंड मिसेज' में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।

End of Article