आमिर खान ने बीवियों संग अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे हैं रीना और किरण राव से संबंध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 04:07 PM IST

Aamir Khan Relation with Ex- Wives : आमिर खान इन दिनों लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्टर ने कॉफी विद करण शो में पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। एक्टर ने बताया कैसे हैं एक्स वाइफ्स संग रिश्ते....

आमिर खान ने बीवियों संग अपने रिश्ते को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे हैं रीना और किरण राव से संबंध
Photo Credit: Instagram

Aamir Khan Relation with Ex- Wives :  आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर चर्चा में छाया हुए हैं। आमिर के साथ करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए आमिर और करीना करण जौहर के चैटिंग शो 'कॉफी विद करण 7' में पहुंचे। हाल ही में शो का प्रोमो रिलीज हुआ है। शो में आमिर और करीना अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ को लेकर दिलचस्प खुलासे कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में आमिर ने अपनी एक्स वाइफ रीना और किरण राव के साथ कैसे रिश्ते हैं उस पर बात की है। किरण राव और आमिर खान ने पिछले साल एक- दूसरे से अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। हालांकि साथ में दोनों अभी काम करते हैं। कई बार साथ में स्पॉट होते हैं।

एक्स वाइफ के साथ आमिर ने बताया कैसे हैं रिश्ते

शो पर आमिर ने कहा, 'मेरे मन में किरण और रीना के प्रति बहुत सम्मान है। हम एक बड़े परिवार की तरह है। उन्होंने कहा हम हफ्ते में एक बार जरूर मिलते हैं चाहे हम कितने ही बिजी क्यों न हो। हम लोग हमेशा एक परिवार रहेंगे। एक दूसरे के प्रति हमारे मन में इज्जत, प्यार और देखभाल की भावना हमेशा रहेगी। कॉफी विद करण में आमिर और करीना जमकर मस्ती करते नजर आएंगे। शो के प्रोमो वीडियो में करण करीना से उनकी सेक्स लाइफ से जुड़ा सवाल पूछते हैं जिस पर आमिर बीच में कहते है कि क्या आपकी मां ये नहीं देख रही होंगी कि आप दूसरों की सेक्स लाइफ के बारे में चर्चा करते हैं। करीना आमिर के फैशनसेंस को 1 से 10 के बीच में माइन्स रेटिंग देती हैं।

आमिर और करीना की फिल्म लाल सिंह चड्डा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अद्वित चंदन ने किया है। इस फिल्म में साउथ सुपर स्टार चिरंजीवी और नागा चैतन्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लाल सिंह चड्ढा सोशल मीडिया पर रिलीज होने से पहले ही ट्रोल हो रही है। ऐसे में आमिर ने फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश की है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट ग्रंप का हिंदी रीमेक है। साउथ एक्टर नागा चैतन्य इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

End of Article