Koffee With Karan 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की सेक्स लाइफ पर बात, बोले- प्यार के बिना ये कुछ नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 02:46 PM IST

Koffee With Karan 7: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल पहुंचे। यहां सिद्धार्थ ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

Koffee With Karan 7: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की सेक्स लाइफ पर बात, बोले- प्यार के बिना ये कुछ नहीं

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल पहुंचे। यहां दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। यहां सिद्धार्थ ने इस बात को लेकर खुलकर बात की कि कैसे प्यार के बिना शारीरिक संबंध बनाना वास्तव में बेमानी है।

विक्की कौशल और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में कॉफी विद करण में दिखाई दिए और हमेशा की तरह दोनों ने सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए। दोनों ने एपिसोड में न सिर्फ पंजाबी फ्लेवर का तड़का लगाया बल्कि अपनी लव लाइफ के बारे में कुछ बातें भी शेयर कीं।

एक सेगमेंट में, शो के होस्ट करण जौहर ने विक्की कौशल के लिए नेटिजन्स द्वारा कुछ टिप्पणियां पढ़ीं। उनमें से एक ने उल्लेख किया, 'विक्की कौशल में इतनी गर्मजोशी है, कैटरीना को किसी दिलासा देने वालों की जरूरत नहीं पड़गी।'

विक्की ने तुरंत जवाब दिया, 'मुझे यह कमेंट पसंद आया।' शो में बात करते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'प्यार भी होना चाहिए। प्यार के बिना सेक्स कुछ भी नहीं है।' कॉफी विद करण' फिलहाल डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और विक्की कौशल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सिद्धार्थ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को डेट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ विक्की कौशल ने पिछले साल दिसंबर महीने में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ से शादी की थी।

End of Article