करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 की शुरुआत हो चुकी है। शो में अब तक कई सेलेब्स आ चुके हैं और जल्द ही इसमें आमिर खान और करीना कपूर खान नजर आएंगे। शो के पांचवें एपिसोड में दोनों सेलेब्स पहुंचेंगे और अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात करेंगे।
करण जौहर ने करीना कपूर से पूछा ये सवाल
शो का प्रोमो सामने आ गया जिसमें करण जौहर करीना से उनकी सेक्स लाइफ के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। जिसपर करीना उन्हें सीधा जवाब नहीं देतीं। करण करीना से पूछते हैं, 'बच्चों के बाद सेक्स की क्वालिटी लाइफ की सच्चाई और मिथ के बारे में बताओं।' इसके जवाब में करीना कहती हैं, 'तुम्हें नहीं पता चलेगा।' इसपर करण कहते हैं, 'मेरी मां ये शो देखेंगी और तुम मेरी सेक्स लाइफ के बारे में खराब बात कर रही हो?' इसके बाद आमिर कहते हैं, 'तुम्हारी मां दूसरों की सेक्स लाइफ के बारे में बात करने पर बुरा नहीं मानेंगी?'
करीना कपूर ने उड़ाया आमिर खान का मजाक
प्रोमो में आमिर खान पूछते हैं कि उनके फैशन सेंस के लिए उन्हें 1 से लेकर 10 तक नंबर दें। इसपर करीना उन्हें जवाब में 'माइनस' कहती हैं। इसपर करण जौहर हंसने लगते हैं। इसके बाद आमिर कहते हैं कि करण अपने शो में लोगों की बेइज्जती करते हैं और लोगों के कपड़े उतारते हैं। बता दें कि करीना और आमिर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में साथ नजर आने वाले हैं।
शो में ये एक्टर्स आ चुके हैं नजर
मालूम हो कि करण के शो की शुरुआत पिछले महीने हुई थी और इसके चार एपिसोड आ चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह पहुंचे थे। इसके बाद शो में जान्हवी कपूर और सारा अली खान पहुंची। शो में अक्षय कुमार एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभू के साथ पहुंचे। इसके बाद अनन्या पांडे फिल्म लाइगर के अपने को- स्टार विजय देवरकोंडा के साथ पहुंचीं थीं।

