Koffee With Karan 7 में अनन्या पांडे का खुलासा, सुहाना खान के बड़े भाई पर आ गया था एक्ट्रेस का दिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 11:29 PM IST

Koffee With Karan 7 Updates: बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे ने आखिरकार करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 7 में अपने क्रश का खुलासा कर दिया है। अदाकारा ने बताया उनके क्रश कोई और नहीं बल्कि सुहाना खान के बड़े भाई आर्यन खान थे। 

Koffee With Karan 7 में अनन्या पांडे का खुलासा, सुहाना खान के बड़े भाई पर आ गया था एक्ट्रेस का दिल
Photo Credit: Instagram

Koffee With Karan 7, Ananya Panday On Her Crush: करण जौहर के पॉपुलर टॉक शो कॉफी विद करण के नए एपिसोड में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा गेस्ट थे। कुछ दिन पहले इस नए एपिसोड की झलक देखने को मिली थी जिसमें यह पता चला था कि अब इस शो पर गेस्ट के रुप में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा को देखा जाएगा। जैसे ही लोगों को पता चला कि अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा एक साथ शो में आने वाले हैं वैसे ही इस शो को देखने के लिए उनका उत्साह और बढ़ गया था। अगर विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे के लुक की बात की जाए तो यह दोनों इस शो में बहुत स्टाइलिश नजर आ रहे थे जिन्होंने पूरी लाइमलाइट अपनी ओर कर ली थी। 

करण जौहर के शो में अनन्य पांडे ने आदित्य रॉय कपूर से लेकर ईशान खट्टर तक कई सेलेब्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में बहुत  कुछ साझा किया है। इस दौरान करण जौहर ने अनन्या पांडे के साथ सुहाना खान और उनके बड़े भाई आर्यन खान के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि अनन्या पांडे सुहाना खान और शनाया कपूर के साथ मन्नत की गलियारों में बड़ी हुई हैं। इसके बाद करण ने अनन्या से पूछा कि क्या कभी उन्हें आर्यन खान पर क्रश आया था। इसका जवाब देते हुए अनन्या पांडे ने यह कबूल किया कि उन्हें अपनी सबसे अच्छी दोस्त सुहाना खान के बड़े भाई आर्यन खान पर क्रश था।

इसके बाद जब करण ने यह पूछा कि फिर क्यों बात आगे नहीं बढ़ी तब अनन्या ने उन्हें कहा कि वह आर्यन खान से जाकर पूछें। इस एपिसोड के दौरान अनन्या पांडे ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कई बार अपनी फिल्म लाइगर के को-स्टार यानी विजय देवरकोंडा को लाइन देने की कोशिश की थी। जैसे ही यह बात विजय को पता चली वैसे ही वह हैरान हो गए। अनन्या ने कहा 'मैंने लाइन देने की कोशिश की है, लेकिन हर बार यह ऐसे पेश आते हैं जैसे कि उन्हें कोई लाइन नहीं दे रहा है। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग इन्हें लाइन देते हैं इसीलिए मैं उनमें कहीं खो जाती हूं।' 

End of Article