इस वजह से श्रीदेवी की बेटी Khushi Kapoor का लोग उड़ते थे मजाक, छोटी उम्र में ही मिलने लगे थे हेट कमेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2020, 07:55 AM IST

Khushi Kapoor Quarantine Tapes: जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने हाल ही में बताया कि लोग उनका मजाक उड़ाते थे और उन पर कमेंट करते थे।

इस वजह से श्रीदेवी की बेटी Khushi Kapoor का लोग उड़ते थे मजाक, छोटी उम्र में ही मिलने लगे थे हेट कमेंट
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं। जान्हवी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, वहीं छोटी बेटी खुशी फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं। जान्हवी और खुशी की गिनती पॉपुलर स्टार किड्स में की जाती है। खुशी फिलहाल फिल्मों से भले ही दूर हों, लेकिन अभी से उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था, खुशी को छोटी उम्र में ही लोगों के ताने और हेट कमेंट सुनने पड़े।

हाल ही में क्वारेंटाइन टेप्स नाम की वीडियो में खुशी ने अपनी जिंदगी के बारे में खुल कर बात की। उन्होंने सराहना और नफरत के बारे में बात की जो उन्हें ऑनलाइन मिली। इतना ही नहीं बचपन में लोग खुशी का मजाक भी उड़ाते थे। उनके लुक की वजह से लोग उन पर कमेंट करते थे।

खुशी ने बताया कि जब वे छोटी थीं तो अपने लुक को लेकर असुरक्षित थीं। वह लोगों के मतलबी कमेंट्स से प्रभावित होती थी। लोग उन्हें कहते थे कि वे अपनी मां श्रीदेवी या बहन जान्हवी कपूर की तरह नहीं दिखती।

बकौल खुशी, मैं अपनी मॉम की तरह नहीं दिखती थी और मैं अपनी बहन की तरह भी नहीं दिखती थी, इसलिए कभी-कभी लोग इस ओर इशारा करते और मेरा मजाक उड़ाते। मैं इसे बहुत अच्छे से नहीं लेती थी। इससे मेरे खाने के तरीके और मेरे कपड़े पहनने के तरीके पर असर पड़ा।

खुशी ने सराहना की भी बात की। उन्होंने बताया कि मुझे नहीं लगता कि मैं अभी वो शख्स हूं जो मैं बनना चाहती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं ग्रो कर रही हूं। ये देखना बहुत अच्छी फीलिंग है कि लोग मेरे प्रति इतनी सराहना दिखाते हैं वो भी तब जब मैंने अभी तक इसके लायक कुछ भी नहीं किया है। आपको बता दें कि खुशी न्यूयॉर्क में पढ़ाई कर रही हैं और फिलहाल कोविड 19 के चलते वे घर यानी मुंबई आई हुई हैं।

End of Article