Katrina Kaif Pregnant: क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ, लाइमलाइट से दूर हुईं तो फैंस ने लगाए कयास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 02:58 PM IST

Katrina Kaif pregnancy news: सोनम कपूर और आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बीच बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की बात कही जा रही है। उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे मां बनने वाली हैं।

Katrina Kaif Pregnant: क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ, लाइमलाइट से दूर हुईं तो फैंस ने लगाए कयास

Katrina Kaif pregnancy news: बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर और आलिया भट्ट जल्द मां बनने वाली हैं। सोनम का तो बेबी शॉवर भी हो चुका है, वहीं आलिया भट्ट ने कुछ समय पहले ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। इन दोनों की प्रेग्नेंसी के बीच बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की बात कही जा रही है। उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे मां बनने वाली हैं।   

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की 9 दिसंबर 2021 को विकी कौशल से शादी हुई थी। कुछ समय तक वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहीं और तस्वीरें पोस्ट करती रहीं। उसके बाद कटरीना अचानक नदारद हो गईं। कटरीना कैफ पब्लिक में भी नजर नहीं आईं। वह न तो करण जौहर के 50वें बर्थडे की पार्टी पर नजर आईं और न ही वह किसी अन्य पार्टी या एयरपोर्ट पर नजर आईं। 

कटरीना ने इस बार करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में जाने से इनकार कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि 38 साल की कटरीना कैफ प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से वह लाइमलाइट से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कटरीना कैफ 16 जुलाई को अपने जन्मदिन के मौके पर प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा कर सकती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी में नजर आई थीं। अब उनकी फिल्म फोन भूत रिलीज होगी जिसमें वह सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। वह फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बनने वाली 'जी ले जरा' में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं।

End of Article