Katrina Kaif की शादी के बाद पहली रसोई, Vicky Kaushal और ससुराल वालों के लिए बनाई ये खास डिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 02:56 PM IST

शादी के बाद कटरीना कैफ ने पहली बार रसोई में अपने पति और ससुराल वालों के लिए स्‍पेशल स्‍वीट डिश बनाई।

Katrina Kaif की शादी के बाद पहली रसोई, Vicky Kaushal और ससुराल वालों के लिए बनाई ये खास डिश

Katrina Kaif makes Halwa on her first Rasoi: हिंदी सिनेमा की दिग्‍गज अदाकारा कटरीना कैफ हाल ही में बॉलीवुड एक्‍टर विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक भव्य समारोह में दोनों ने एक दूसरे को हमसफर चुना। शादी के तुरंत बाद कटरीना और विक्‍की कौशल हनीमून पर चले गए और हाल ही में वापस लौटे हैं। जल्‍द ही वे मुंबई में अपने दोस्‍तों, बॉलीवुड जगत के ल‍िए रिसेप्‍शन देते वाले हैं। 

इससे पहले विक्की कौशल और कटरीना कैफ नए घर में शिफ्ट हो गए हैं और इस घर में कटरीना कैफ ने पहली बार रसोई में अपने पति और ससुराल वालों के लिए स्‍पेशल स्‍वीट डिश बनाई। इसकी एक तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। स्‍टोरी पर डिश की फोटो शेयर करते हुए कटरीना ने लिखा- मैंने बनाई। कटरीना की इस स्‍टोरी का स्‍क्रीनशॉट इंस्‍टाग्राम पर वायरल हो रहा है और उनके फैंस इस स्‍क्रीनशॉट के साथ लव इमोजी बनाकर शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कटरीना कैफ ने अपने ससुराल वालों के लिए सूजी का हलवा बनाया। तस्वीर में आप देखेंगे कि उन्होंने हलवे से भरी कटोरी को पकड़ा हुआ है। इस हलवे में कटरीना ने किशमिश भी डाली है। हलवा दिखने में काफी बढ़िया लग रहा है, बाकी स्‍वाद में कैसा है ये तो वही बताएंगे जिन्‍होंने इसे चखा। कटरीना ने अपनी स्‍टोरी में ये भी बताया कि विक्‍की के यहां रसोई की इस रस्‍म को ‘चौका चरधाना’ कहते हैं। 

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक विक्की (Vicky Kaushal)  और कटरीना (Katrina Kaif) 20 दिसंबर 2021 को मुंबई के जे.डब्लू मैरियट में शादी का शानदार रिसेप्‍शन (Vicky Kaushal Katrina Kaif Reception Date) देने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक विक्की और कटरीना ने रिसेप्शन के लिए सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन को इन्वाइट भेज दिया है ताकि वह इस रिसेप्शन के लिए अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल लें।

End of Article