Sutapa Irrfan Khan: इरफान खान को याद कर सुतापा सिकदर ने लिख दी हर पत्नी के दिल की बात, हम फिर से मिलेंगे...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2020, 01:17 PM IST

Irrfan Khan One Month Death Anniversary: इरफान खान के निधन को एक महीने का वक्त बीच चुका है। बॉलीवुड एक्टर की पत्नी सुतापा सिकदर ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है....

Sutapa Irrfan Khan: इरफान खान को याद कर सुतापा सिकदर ने लिख दी हर पत्नी के दिल की बात, हम फिर से मिलेंगे...
Photo Credit: Facebook

अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल को 11:11 बजे निधन हो गया था। इरफान अपने पीछे फैन्स के लिए यादगार फिल्में छोड़ गए हैं। इरफान खान को हमारे बीच से गए एक महीने का समय बीच चुका है। हालांकि उनकी पत्नी सुतापा सिकदर और दोनों बेटे अब तक इस फैक्ट पर यकीन नहीं कर पाए हैं। इरफान के परिवार के लिए उनकी छति को भरना बेहद मुश्किल है। 
अब इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट किया है। सुतापा ने इस पोस्ट में पति इरफान के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।


इरफान खान की फोटो शेयर कर सुतापा बोलीं- फिर मिलेंगे...
सुतापा सिकदर ने फेसबुक पर रूमी का एक नोट लिखा, 'गलत कामों और सही कामों से परे भी एक क्षेत्र है। मैं आपसे वहीं मिलूंगा। जब आत्मा उस घास में लेटी होगी और दुनिया भी इस बारे में बात कर रही होगी.... यह सिर्फ समय की बात है, मिलेंगे बातें करेंगे... जब तक हम फिर से नहीं मिलते।'


इरफान खान के निधन के बाद सुतापा सिकदर ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदल दी थी। सुतापा ने इरफान के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर लगा दी थी और इसके नीचे लिखा था, 'मैंने कुछ नहीं खोया है मैंने हर तरफ से पाया है...।'


विदेश में चल रहा था इरफान खान का इलाज
इरफान खान अपनी बीमारी के कारण सुर्खियों से काफी टाइम तक दूर थे। वो अपने इलाज के लिए विदेश में थे और उन्होंने लौटते ही साल 2019 में अपना काम फिर से शुरू कर दिया था। इरफान ने अपनी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग तब शुरू कर दी थी, लेकिन बीमारी की वजह से वो प्रमोशन का हिस्सा नहीं बने। इस फिल्म को हमेशा इरफान खान की शानदार एक्टिंग के रूप में देखने के लिए याद किया जाएगा। इरफान खान का मुंबई में 29 अप्रैल को निधन हो गया। 

End of Article